मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने होजाई विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार शिलादित्य देव व लामडिंग विधानसभा क्षेत्र के शिबू मिश्रा के लिए किया धुआंधार प्रचार
रमेश मुन्दड़ा
होजाई: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने होजाई जिले के होजाई लामडिंग विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने लामडिंग के लंका और होजाई के राजागांव में विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए विकास के वादों पर जोर दिया। लामडिंग के लंका खेल संघ के मैदान में आयोजित सभा में हिमंत ने कहा कि असम के साथ-साथ होजाई और लामडिंग में विकास चाहिए तो बीजेपी उम्मीदवार शिवू मिश्रा को भारी मतों से जिताएं। बीजेपी सरकार ने माइन्या योजना, आंचनी, महिलाओं को अरुणोदय महिला सशक्तिकरण के तहत 10 हजार, 5 साल में 1.6 लाख युवाओं को नौकरी, सुलभ दुकानों से चीनी-डाल-नमक जैसी व्यवस्था की है। उन्होंने लंका कॉलेज में साइंस विभाग, लंका और काकी में स्टेडियम, सांस्कृतिक विकास के लिए एसी ऑडिटोरियम बनाने का वादा भी किया।
होजाई विधानसभा के राजागांव में शिलादित्य देव के लिए सभा में हिमंत ने उनकी कार्यक्षमता की प्रशंसा की। राजागांव से होजाई तक सड़क निर्माण, उच्च माध्यमिक स्कूल और कॉलेज बनाने का आश्वासन दिया, ताकि क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा मिले। उन्होंने कहा कि सड़क-कॉलेज आदि से केवल हिंदू ही नहीं, हिंदू-मुस्लिम सभी लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होजाई सभा में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिक लोग उपस्थित होकर मोदी को सुनें और भारी उपस्थिति दर्ज कर उनका भव्य स्वागत करें। सभाओं में होजाई जिला अध्यक्ष दिलीप धर, शिलादित्य देव, कछार संसदीय क्षेत्र के सांसद कामाख्या प्रसाद तासा ने भी भाषण दिए।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें