सोयल खेतान, रोहा
रोहा की बेटी अंजना सईकीया ने डॉक्टरेट डिग्री प्राप्त कर गौरव बढाने पर खुशी की लहर व्याप्त होने के साथ ही रोहा आसु और शाखा साहित्य सभा ने अभिनंदन कर दी बधाईयां।
रोहा निवासी तथा जनस्वास्थय विभाग के सेवानिवृत्त अभियंता बाबुल सईकीया और रोहा हायरसेकेंडरी की पूर्व प्राचार्या दिवंगत रुमी बरदलै की पुत्री तथा तिनसुकिया निवासी दिवंगत शिवा सईकीया और ज्योतिका सईकीया की बहु,रक्तिम सईकीया की पत्नी और इलेक्ट्रॉनिक ईंजिनर की छात्रा अंजना सईकीया ने वीटेक और अरुणाचल से पावर सिस्टम विषय पर एमटेक करने के साथ ही तेजपुर विश्वविद्यालय से पावर इलैक्ट्रॉनिक विषय पर सॉलर एनर्जी (फॉटभोल्टिक)के पावर इलैक्ट्रॉनिक सिस्टम पर शोध कर डॉक्टरेट (पीएचडी)डिग्री प्राप्त गौरव बढाने पर विभिन्न अनुष्ठान प्रतिष्ठानों, दल संगठनों शुभकामनाएं देने के साथ ही रोहा शाखा साहित्य सभा के सचिव लखी प्रसाद डेका, रोहा आंचलिक आसु अध्यक्ष संजय कुमार काकोति, सचिव भारत वरुबा सहित एक प्रतिनिधि दल अंजना के घर उपस्थित हो एक एक फुलाम गमछा उढाकर अभिनंदन कर बधाईयां दी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें