रोहा पहुंची जन आशिर्वाद यात्रा, हजारों जनता ने किया सीएम हिमंत विश्व शर्मा का भव्य स्वागत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

रोहा पहुंची जन आशिर्वाद यात्रा, हजारों जनता ने किया सीएम हिमंत विश्व शर्मा का भव्य स्वागत

 


सोयल खेतान, रोहा


61नंबर रोहा विधानसभा समष्टि में आज जन आशिर्वाद यात्रा पहुचनें पर हजारों जनता ने सीएम डॉ हिमंत विश्व शर्मा का भव्य स्वागत किया गया।

जनता का आशीर्वाद लेने के उद्देश्य से गत 28फरवरी को ढेकियाजुली से शुरु भाजपा की जन आशिर्वाद यात्रा के आज द्वितीय दिन जागिरोड, मरिगांव, बारहपुजीया से होती हुवी सांय 4बजे मरिगांव जिले के अंतर्गत तथा रोहा समीपवर्ती बारहपुजीया पहुंचने पर जनता ने मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा का भव्य स्वागत करने के पस्चात रोहा समष्टि के विधायक शशिकांत दास सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम डॉ हिमंत विश्व शर्मा का फुलाम गमछा,जापी सहित विभिन्न जाती जनगोष्टी के गीत नृत्य के साथ स्वागत करने के पस्चात यात्रा रोहा सह जिला की और रवाना हुई यात्रा रोहा टोपाकुची, नतुन चारिआली, पुरानी चारिआली, खरागांव, डिमौ चारिआली और टोलगेट से गुजरते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहले से इंतजार कर रहे हजारों पुरुष, महिला,युवक युवती और बच्चों ने सीएम डॉ हिमंत विश्व शर्मा का स्वागत किया और समस्त क्षेत्र भाजपा जिंदावाद,नरेंद्र मोदी जिंदावाद हिमंत विश्व शर्मा जिंदावाद से गुंजायमान हो गया।


तत्पस्चात जन आशिर्वाद यात्रा रोहा से नगांव की और रवाना हुई। जन आशिर्वाद यात्रा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सईकीया,मंत्री पीयूष हाजरीका,मरिगांव के विधायक रमाकांत देवरी भी मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा के साथ थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें