भदरिया तिवाड़ी समाज करेगा भद्रा काल में होलिका दहन, 2 मार्च को होगा आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Snakiy Makhana (Adv.)

भदरिया तिवाड़ी समाज करेगा भद्रा काल में होलिका दहन, 2 मार्च को होगा आयोजन

 


गुवाहाटी। महानगर में भदरिया तिवाड़ी समाज अपनी प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी भद्रा काल में होलिका दहन करेगा। समाज की मान्यता के अनुसार वे सदियों से होलिका दहन भद्रा काल में ही करते आ रहे हैं और इस परंपरा का निरंतर पालन किया जाता है।


इसी परंपरा के अनुसार इस वर्ष भदरिया तिवाड़ी समाज का होलिका दहन कार्यक्रम आगामी 2 मार्च, सोमवार को सायं लगभग सवा छह बजे आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन एसआरसीबी रोड और टीआरपी रोड के जंक्शन पॉइंट पर संपन्न होगा।


समाज के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से इस पारंपरिक आयोजन में सहभागी बनकर होलिका दहन के पावन अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।


भदरिया तिवाड़ी समाज द्वारा भद्रा काल में होलिका दहन की यह विशिष्ट परंपरा महानगर की सांस्कृतिक विविधता और परंपरागत आस्थाओं का एक अनूठा उदाहरण मानी जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें