जेसीआई हुनर के कई प्रकल्पों का शुभारंभ किया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेसी राकेश नायर ने - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जेसीआई हुनर के कई प्रकल्पों का शुभारंभ किया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेसी राकेश नायर ने

 



गुवाहाटी, जूनियर चैंबर्स इंटरनेशनल की गुवाहाटी हुनर शाखा ने केदार रोड स्थित बोटोनिकल उद्यान में पांच मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गुवाहाटी के दौरे पर आए जेसीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश नायर के अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष  सुमित पोद्दार ने जेसीआई हुनर द्वारा इंस्टॉल वाटर कुलर एंड फिल्टर मशीन का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में उनके साथ जेसीआई क्षेत्रीय उपाध्यक्ष  पारस सराफ, मानवी अग्रवाल प्रोटोकोल ऑफीसर  राहुल वर्मा, क्षेत्रीय पूर्व अध्यक्ष विजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष गुवाहाटी हुनर दीपक जैन, गुवाहाटी हुनर के अध्यक्ष मनीष जैन, सचिव अंशुमान जैन, कोषाध्यक्ष रवि कुण्डलिया, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन सोनिया जैन, वंदना अग्रवाल, बिशेष आमंत्रित मनीष जैन, समाज सेवी राकेश  अग्रवाल  उपस्थित थे। जेसीआई गुवाहाटी हुनर के सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष के आगमन पर उनका भव्य रूप से स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित सभा मे अतिथि सम्मान व अन्य औपचारिकता पूरी करने के पश्चात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जेसीआई गुवाहाटी हुनर द्वारा प्रोजेक्ट ममता कक्ष का  नारियल फोड कर शिलान्यास किया। जेसीआई गुवाहाटी हुनर ने  एक कार्यक्रम के तहत "गार्डन अवेयरनेस साइनज प्रोग्राम" का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय समुदाय में बागवानी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाना था। जेसीआई गुवाहाटी हुनर ने एक विशेष "पौधा रोपण कार्यक्रम" का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और स्थानीय समुदाय में पेड़ लगाकर जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में, आयोजक जेसीआई गुवाहाटी हुनर ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बातचीत की और बताया कि हर व्यक्ति को अपने आसपास हरे-भरे वातावरण की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। जेसीआई गुवाहाटी हुनर ने "सस्टेनेबल सिप्पिंग प्रोग्राम" का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सस्टेनेबिलिटी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में स्थानीय समुदाय के सदस्यों, पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पुन: प्रयोज्य वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नायर ने बोलते हुए कहा कि जेसीआई हुनर ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है। में यह सोच भी नहीं सकता अपने इतनी सुंदर सरकार की जगह पे यह कार्य किया है। जेसीआई गुवाहाटी हुनर के कार्य की चर्चा पूरे जोन 25 में चल रही है । राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा आप लोग हमेशा ऐसे हे कार्य करते रहना। इस कार्यक्रम का संचालन मेघा झाबक ने किया।इस आशय की जानकारी  स्नेहा जैन ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें