होजाई का गौरव, 'विश्व धरोहर मित्र' कृष्ण कुमार सिंह का निधन, जिले में शोक की लहर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई का गौरव, 'विश्व धरोहर मित्र' कृष्ण कुमार सिंह का निधन, जिले में शोक की लहर

 


रमेश मुन्दड़ा 


होजाई: होजाई के योगीजन राजवाड़ी क्षेत्र के प्रसिद्ध पुरातत्वविद् और 'विश्व धरोहर मित्र' सम्मान से सम्मानित कृष्ण कुमार सिंह का गुरुवार रात करीब 10:30 बजे 89 वर्ष की आयु में उनके आवास पर निधन हो गया। इस खबर से पूरे होजाई जिले में शोक की लहर दौड़ गई।



स्वर्गीय सिंह ने राजवाड़ी के ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे इतिहास और संस्कृति के प्रति समर्पित थे, और उनका जीवन सत्यनिष्ठा व समाजसेवा का प्रतीक था। 1936 में राजवाड़ी में जन्मे सिंह पूर्व विधायक व मंत्री साधन रंजन सरकार के बचपन के दोस्त भी थे।सम्मान समारोह'हमारी माटी-हमारे नायक' अभियान के तहत उन्हें विशेष सम्मान मिला। 28 जनवरी 2026 को राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उनके राजवाड़ी स्थित घर पर यह सम्मान दिया। इस मौके पर विधायक रामकृष्ण घोष, जिला आयुक्त विद्युत विकास भगवती, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वी.वी. राकेश रेड्डी समेत कई अधिकारी और ग्रामीण मौजूद थे।


शुक्रवार को राजवाड़ी श्मशान में बड़ी संख्या में लोगों के बीच उनका अंतिम संस्कार हुआ। पूर्व विधायक शिलादित्य देव और विधायक रामकृष्ण घोष ने पुष्पांजलि अर्पित की। असम ज्येष्ठ नागरिक सम्मेलन, मणिपुरी साहित्य सभा, होजाई प्रेस क्लब व जिला पत्रकार संघ ने शोक संदेश जारी किए। वे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, 17 वर्ष दक्षिण योगीजन समित के अध्यक्ष, पुरातत्व विद्वान, अभिनेता (असमिया, मणिपुरी, बांग्ला), लेखक, स्कूल स्थापक व होजाई कॉलेज संचालन समिति सदस्य रहे। असम सरकार ने उन्हें विश्व धरोहर मित्र, देकागिरि व साहित्यिक पुरस्कार दिए। उनके दो पुत्र व आठ कन्याएं हैं। होजाईवासी उनके योगदान को हमेशा याद रखेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें