महेश्वरी समाज गुवाहाटी के चुनाव एक अनुकरणीय उदाहरण - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

महेश्वरी समाज गुवाहाटी के चुनाव एक अनुकरणीय उदाहरण

 



संपत मिश्र 

गुवाहाटी: माहेश्वरी समाज के चुनाव अधिकारी के पी सारडा के नेतृत्व में माहेश्वरी सभा के 2026 से 2029 तक के सत्र के लिए आम चुनाव में समाज ने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो वृहत्तर मारवाड़ी समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश प्रेषित करता है। माहेश्वरी समाज गुवाहाटी को प्रतिनिधित्व करने वाली माहेश्वरी सभा एवं इसकी महिला इकाई माहेश्वरी महिला समिति, युवा इकाई माहेश्वरी युवा संगठन तीनों के ही त्रिवार्षिक चुनाव में निर्विरोध चुनाव संपन्न होना समाज के लिए एक शुभ संकेत है। आमतौर पर सामाजिक संस्थाओं में आजकल चुनाव का नया ट्रेंड राजनीतिक स्तर तक पहुंच गया है। छोटी से छोटी संस्था हो चाहे बड़ी संस्था हो इसके चुनाव में प्रतिद्वंदिता, गुटबाजी, आरोप प्रत्यारोप आदि सभी राजनीतिक हथियारों का इस्तेमाल किया जाता है। चुनाव परिणाम आने के बाद हारने वाले गुट के समर्थक उस संस्था से अलग-अलग नजर आने लगते हैं। जिससे उस संस्था की एकता को नुकसान पहुंचता है। माहेश्वरी सभा में भी गत कई चुनाव में यह सब देखा गया था। मगर सभा के निवर्तमान अध्यक्ष सीताराम बिहानी के कुशल नेतृत्व, सूझबूझ, शांत स्वभाव एवं समाज में आपसी सौहार्द और समन्वय के चलते समाज की चुनाव प्रक्रिया में एक सकारात्मक सुधार देखने को मिला है। सीताराम बिहानी गत 3 वर्षों से माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष के रूप में समाज के नेतृत्व की बागडोर संभाल रहे थे। सीताराम बिहानी शांत स्वभाव, मृदु भाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है। ये कामरूप चैंबर्स ऑफ कॉमर्स, मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी, गौहाटी गौशाला की मालीगांव गौशाला के प्रभारी के रूप में जो रचनात्मक कार्य इन्होंने किए हैं। उससे उनकी छवि में काफी निखार आया है। आज माहेश्वरी समाज उनके नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और आने वाले तीन वर्षों तक आगे बढ़ता रहेगा। माहेश्वरी समाज को एक सूत्र में बांधने में इनका सबसे बड़ा योगदान रहा है। उनके पिछले कार्यकाल में उनके सचिव सुरेंद्र लाहोटी के कार्य प्रणाली पर अगर नजर डालें तो वो भी काफी संतोषजनक दिखाई दे रहा है। उनकी कर्मठता, मेहनत और लगन के चलते इन्हें पुनः सचिव पद पर लाना भी एक शुभ संकेत है। माहेश्वरी महिला समिति की निवर्तमान अध्यक्ष वर्षा सोमानी के नेतृत्व में महिला समिति को भी एक नया आयाम मिला है। वंदना बिहानी का भी आगामी सत्र के लिए निर्विरोध चुना जाना महिला समिति के नेतृत्व के कुशल नेतृत्व का ही प्रभाव है। वंदना बिहानी भी अपने पूर्व कार्यकाल में महेश्वरी महिला समिति की सह मंत्री, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कई कार्यक्रमों की संयोजिका के रूप में जिस तरह से बढ़ चढ़कर कार्य किया है। उसी के फल स्वरुप आज इन्हें माहेश्वरी महिला समिति की निर्विरोध रूप से अध्यक्ष पद की कमान संभालने का अवसर प्राप्त हुआ है। इनकी सचिव निगम तापड़िया को भी कार्यक्रम संयोजिका के रूप में काफी अनुभव प्राप्त है। माहेश्वरी युवा संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष शिवरतन सोनी के नेतृत्व में भी कई नए युवाओं को समाज में नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है। युवा संगठन ने भी निर्विरोध चुनाव संपन्न कराकर नरेन माहेश्वरी जैसे अनुभवी कर्मठ सदस्य को युवा संगठन की कमान सौंपना एक अच्छा उदाहरण है। नरेंन माहेश्वरी अपने पिछले कार्यकाल में माहेश्वरी युवा संगठन के उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाये दे चुके हैं। इससे पहले युवा संगठन के जनसंपर्क सचिव के रूप में भी इनका जन संपर्क अभियान काफी सफल माना गया था। युवा रौनक लढ्ढा को सचिव के रूप में नियुक्त करके युवाओं को आगे लाने में माहेश्वरी युवा संगठन का बहुत बड़ा अवदान है। रौनक लढ्ढा ने गत कार्यकाल में सह मंत्री के रूप में काफी अनुभव प्राप्त कर आज वे सचिव पद के निर्विरोध दावेदार बनकर इस पद पर अपना हक जमा लिया है। माहेश्वरी समाज की इन तीनों इकाइयों के आपसी तालमेल को देखते हुए सहज में ही यह अनुमान लगाया जा सकता है कि आने वाले तीन वर्ष माहेश्वरी समाज के लिए स्वर्णिम युग होगा।इसके अलावा माहेश्वरी सभा कार्यकारिणी हेतु कुल 14 अन्य सदस्यों के भी चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। इनमें आदित्य मूंदड़ा, अशोक सोमानी, बनवारी लाल बिड़ला, भवानी शंकर राठी, जीतू राठी, कैलाश बजाज, मनोज सोमानी, नारायण गट्टानी, राधेश्याम तापड़िया, राजेश बाहेती, राजेश सोनी, रमेश तापड़िया, संतोष तापड़िया, योगेश बाहेती शामिल हैं।


माहेश्वरी समाज की तीनों संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचित होने पर चुनाव अधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित प्रत्याशियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए समाज बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।


इधर अध्यक्ष के तौर पर पुन: समाज की बागडोर मिलने पर श्री बिहानी ने समाज बंधुओं के प्रति अपनी कृतज्ञता जताते हुए कहा कि पिछले सत्र की तुलना में आने वाले सत्र में वे सभी के साथ, सहयोग एवं मार्गदर्शन में समाज हित में कार्य करते हुए संस्था को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए उन्होंने सभी समाज बंधुओं से उनके सहयोग की कामना।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें