लायंस क्लब सीकर द्वारा बीपी शुगर का निशुल्क शिविर आयोजित हुआ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब सीकर द्वारा बीपी शुगर का निशुल्क शिविर आयोजित हुआ

 


क्लब सचिव विनोद दाधीच ने बताया कि डॉ बी लाल पैथ लेब के सहयोग से लायंस क्लब सीकर द्वारा डोलियो के बास गीनंदड चौक में निःशुल्क बीपी एवं शुगर जांच शिविर आयोजित किया गया।

प्रोजेक्ट पर्सन हरि प्रसाद मोदी ने बताया कि आमतौर पर लोग जांच करने में कोताही बरतते है। सार्वजनिक स्थान पर शिविर लगाए जाने से जांच करवाने के लोगो को सुविधा मिल जाती है।

आज 52 लोगों की निःशुल्क जांच की गई। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मणि शंकर काबरा, लायन शिव कुमार अग्रवाल, लायन हरि प्रसाद मोदी, लायन पवन सराफ, लायन सुभाष बूबना, लायन शिशिर मूंदड़ा, लायन प्रहलादराय टांक, लायन उमेश त्रिवेदी, हरि झंवर, अंकित बियानी, ओमजी डोलिया, राजेंद्र डोलिया उपस्थित रहे और शिविर में सेवाएं दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें