होजाई ज्येष्ठ नागरिक सम्मेलन: दो महीने में लाखों का पारदर्शी हिसाब - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई ज्येष्ठ नागरिक सम्मेलन: दो महीने में लाखों का पारदर्शी हिसाब

 


वरिष्ठ समाजसेवी केशर देव शर्मा को विशेष सम्मान


रमेश मुन्दड़ा 

होजाई: होजाई जिला ज्येष्ठ नागरिक सम्मेलन की विस्तारित कार्यकारी सभा साहित्य सभा भवन में आयोजित हुई। 24 जनवरी को धूमधाम से संपन्न 11वें वार्षिक अधिवेशन की आयोजन समिति ने महज दो महीनों में पूरा वित्तीय हिसाब जमा कर दिया, जो पारदर्शिता का अनुपम उदाहरण है।हिसाब परीक्षकों उत्पल कुमार शर्मा और श्रीमंत माधव शर्मा ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। अधिवेशन से 9 लाख 29 हजार 502 रुपये की आय हुई, जिसमें से विभिन्न मदों पर करीब 8 लाख 22 हजार रुपये खर्च किए गए। शेष 1 लाख 6 हजार रुपये बैंक में जमा कर दिए गए। सभा ने समिति और वित्त उप-समिति की प्रशंसा की तथा गुवाहाटी केंद्रीय कार्यालय निर्माण के लिए 10 हजार रुपये देने का निर्णय लिया।आगामी 10 मई को होजाई साहित्य रथी बेजबरुआ भवन में पहला द्वि-वार्षिक अधिवेशन होगा। इसी अवसर पर होजाई के वरिष्ठ समाजसेवी केशर देव शर्मा को उनके जीवनपर्यंत के सामाजिक कार्यों के लिए छेलेंग, जापी, ग्रंथ और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, 21 जनवरी को गुवाहाटी कलाक्षेत्र में असम सरकार के कार्यक्रम में भूपेनद्र संगीत और एकांकी नाटक प्रतियोगिता के विजेताओं को मानपत्र प्रदान किए गए। यह जानकारी सचिव अनुप कुमार बरठाकुर ने दी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें