सरूपथार को मिली बड़ी रेल सौगात, जन शताब्दी का ठहराव शुरू - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सरूपथार को मिली बड़ी रेल सौगात, जन शताब्दी का ठहराव शुरू


सरुपथार. 6 मार्च को सरूपथार के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण रहा, जब सरुपथार के विधायक बिस्वजीत फुकन ने सरूपथार रेलवे स्टेशन पर जन शताब्दी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, रेलवे अधिकारी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


इस कार्यक्रम के दौरान यह विशेष रूप से उल्लेख किया गया कि आज से जन शताब्दी एक्सप्रेस का सरूपथार रेलवे स्टेशन पर नियमित ठहराव प्रारम्भ हो गया है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और सरूपथार सहित आसपास के क्षेत्रों के विकास को भी नई गति मिलेगी।


स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए माननीय विधायक बिस्वजीत फुकन तथा रेलवे विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी ने आशा व्यक्त की कि इस नई व्यवस्था से क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को और मजबूती मिलेगी। गौरतलब है कि काफी वर्षों से इस महत्वपूर्ण ट्रेन के ठहराव के लिए स्थानीय लोग आंदोलन करते आ रहे हैं। स्थानीय विधायक के नेतृत्व में की गई कार्रवाई का असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने संज्ञान लेते हुए केंद्र में रेल मंत्रालय पर दबाव बनाया। जिसके चलते शताब्दी ट्रेन का ठहराव सरुपथार में संभव हो सका।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें