गुवाहाटी: स्मॉल वंडर्स प्ले व लक्ष्य सराफ और चेतांशी वर्मा के तत्वाधान में बृहस्पतिवार 19 मार्च को नगर के कुमारपारा स्थित स्मॉल वंडर प्ले में बेस्ट गणगौर डेकोरेशन कंपटीशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिनेश शर्मा रिहाबाड़ी वाले को बेस्ट गणगौर ज्वेलरी डिजाइनिंग का खिताब मिला। कार्यक्रम में महिलाओं ने ढेर सारे गेम खेलें और इनाम भी जीता। कार्यक्रम में निकिता अग्रवाल, ज्योति भंजका, प्रीति सराफ और सरिता शर्मा ने हाउसी समेत अन्य खेलो में पुरस्कार जीते। कार्यक्रम के आयोजक चेतांशी वर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य राजस्थान की लोक संस्कृति को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का संचालन ऋषभ जालान द्वारा किया गया था।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें