सोयल खेतान, रोहा
रोहा, चापरमुख मारवाड़ी समाज के 8 विद्यार्थीयों ने 12वीं परीक्षा परिणाम में अच्छे अंकों से उतीर्ण हो गौरव बढाने पर खुशी की लहर व्याप्त है।
मंगलवार को घोषित हायरसेकेंडरी (12)वीं परिक्षा परिणाम में रोहा निवासी शिव और मेनका खेतान के सु पुत्र शुधांसु खेतान ने साईंस स्ट्रीम में 6 विषयों में लेटर मार्क्स सहित कुल 460 (92%) प्रतिशत अंक, संदीप और राधा खेतान के सुपुत्र उमंग खेतान ने कॉमर्स स्ट्रीम में 5 विषयों में लेटर मार्क्स सहित कुल 442 (88.4%) प्रतिशत अंक, चापरमुख निवासी दिवंगत मनोज और रिंकु अग्रवाल के सुपुत्र यश अग्रवाल ने कॉमर्स स्ट्रीम से 6विषयों में लेटर मार्क्स सहित कुल 437 (87.4%) प्रतिशत, चापरमुख निवासी विकास और गंगा अग्रवाल के सुपुत्री महिमा अग्रवाल ने कॉमर्स स्ट्रीम से 3 विषयों में लेटर मार्क्स सहित कुल 411 (82.2%) प्रतिशत अंक, रोहा निवासी विष्णु और मधु खेतान के सुपुत्र रीशिकेष खेतान ने कॉमर्स स्ट्रीम से 2 विषयों में लेटर मार्क्स सहित कुल 398 (79.6%) प्रतिशत अंक, रोहा निवासी सुरेंद्र और ईंदु अग्रवाल की सुपुत्री नेहा अग्रवाल ने कॉमर्स स्ट्रीम से 3विषयों में लेटर मार्क्स सहित कुल 390 (78%) प्रतिशत अंक, रोहा निवासी ब्रह्मप्रकाश और सुमन प्रजापत की सुपुत्री लक्षिता प्रजापत ने कॉमर्स स्ट्रीम से 2 विषयों में लेटर मार्क्स सहित कुल 373 (74.3%) प्रतिशत अंक और रोहा निवासी जयचंद और दिवंगत रेखा जैन का सुपुत्र विवेक जैन ने कॉमर्स स्ट्रीम से कुल 268 (53.6) प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय विभाग से उतीर्ण हो गौरव बढाने पर खुशी की लहर व्याप्त होने के साथ ही बधाईयों का तांता लगा हुवा है और रोहा, चापरमुख मारवाड़ी समाज में खुशी की लहर व्याप्त है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें