शिशु निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल का शानदार रहा परीक्षा फल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शिशु निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल का शानदार रहा परीक्षा फल



गुवाहाटी, असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड (एएसएसईबी) द्वारा इस वर्ष आयोजित हायर सेकेंडरी के परीक्षा के परिणामों में नारायण नगर स्थित शिशु निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा।

स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रीना भौमिक ने बताया कि स्कूल की ओर से हायर सेकेंडरी कॉमर्स के विद्यार्थियों के चौथे बैच में 13 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें 12 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी एवं एक विद्यार्थी द्वितीय स्थान में उत्तीर्ण हुए। वहीं आर्ट्स के दूसरे बैच में तीन विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इनमें कॉमर्स संकाय में 6 विद्यार्थी स्टार मार्क होल्डर रहें।

स्कूल की प्राचार्य श्रीमती भौमिक ने घोषित परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। वहीं इस वर्ष से विद्यालय में विज्ञान संकाय की भी शुरुआत कर दी गई है। विद्यालय में आर्ट्स, कॉमर्स व विज्ञान में नामांकन किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें