गुवाहाटी, विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ गुवाहाटी चैप्टर की सत्र 2024-26 की अंतिम कार्यकारिणी सभा 24 अप्रैल 2026 को सायं 4:00 बजे परशुराम सेवासदन (छत्रीबाड़ी) में संपन्न हुई।
भगवान परशुरामजी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सभा प्रारंभ की गई। अध्यक्षा विनीता रिणवाँ ने सभी उपस्थित सदस्याओं का स्वागत किया। जया पारीक ने सभी उपस्थित सदस्याओं को प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया, जिसका सभी ने सर्व सम्मति से स्वागत किया। आगामी नव कार्यकारिणी हेतु नामित सदस्याओं ने अपना परिचय दिया। संगठन महामंत्री रजनी शर्मा ने सभा में विगत सत्र में संपादित कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी और आगामी कार्यक्रमों की योजना भी बताई, जिसका सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत कर सहयोग का आश्वासन दिया। कोषाध्यक्ष जया पारीक ने पिछले सत्र में हुए कार्यक्रमों के आय-व्यय की जानकारी सदस्याओं को दी। विप्र फाउण्डेशन में होने वाले आगामी शपथ समारोह में महिला प्रकोष्ठ की भागीदारी के विषय में विशेष चर्चा हुई। सभा में उपस्थित विप्र फाउण्डेशन जोन-8 की अध्यक्षा मंजुलता शर्मा ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और सभा में उपस्थित सभी सदस्याओं से विप्र फाउण्डेशन के नए कार्यों का विवरण साझा किया। मंजुलता शर्मा ने अपने भाषण में सभी सदस्याओं को उनके विगत सत्र में किए गए कार्यों के लिए सराहा। चैप्टर अध्यक्षा विनीता रिणवाँ ने उपस्थित सभी कार्यकारिणी सदस्याओं के साथ प्रदेशाध्यक्ष मंजुलता शर्मा का फुलाम गमछा से स्वागत-अभिनंदन किया। अंत में जया पारीक ने सभा को सुचारू रूप से चलने और सभा में उपस्थिति के लिए सभी कार्यकारिणी सदस्याओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। सभा में उपस्थित सदस्याओ में अध्यक्षा विनीता रिणवा, संगठन महामंत्री रजनी गौड़, कोषाध्यक्ष जया पारीक, उपाध्यक्ष सुषमा सोती, उपाध्यक्ष पिंकी शर्मा, सचिव सुनीता बागड़ा, सहसचिव रंजना पारीक, कार्यकारिणी सदस्याएँ जया भातरा, सुमन शर्मा, अंकिता शर्मा, पूनम सोती, नीतू शर्मा, उषा पारीक, सोनिया शर्मा, शालू शर्मा, पुष्पा पारीक, सुमन पारीक, गरिमा व्यास ने अपनी उपस्थिति दी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें