रोहा कॉलेज को एम्बोलेंस सेवा प्रदान, तथ्य और परामर्श केंद्र स्थापन।
रोहा महाविद्यालय में जीएनआरसी हॉस्पिटल ने मेगा हेल्थ चेकअप केंम्प का आयोजन करने के साथ ही 500 लोगों को परामर्श प्रदान कर नि:शुल्क दवाईयां देने के साथ ही रोहा कॉलेज में सुविधायूक्त एम्बोलेंस प्रदान करने के साथ ही तथ्य और परामर्श केंद्र की स्थापना की।
जीएनआरसी, गुवाहाटी के तत्वावधान, रोहा महाविद्यालय और एएसआरएलएम, रोहा के सहयोग में आज रोका महाविद्यालय परिसर में सभी का स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिन के 11 बजे से आयोजित मैगा हेल्थ चेकअप केम्प में जीएनआसी हॉस्पिटल सुपर स्पेस्लिस्ट विशेषग्य स्नायूशैल्य विशेषग्य डॉ अमृत कुमार सईकीया, स्नायूरोग विशेषग्य डॉ विवेकानंद लाहन, हद्ययरोग विशेषग्य डॉ प्रवीर कुमार गुप्ता, मेडिसिन विभाग के विशेषग्य डॉ ईरासद आहमेद, डॉ रुनजुन टेरनपी, किडनी रोग विशेषग्य एंजिला एल खाउवांग, हड्डी रोग विशेषग्य डॉ आदम आलि और साधारण शैल्य विशेषग्य डॉ रुपम डेका ने वृहतर रोहा क्षेत्र के प्राय 5 सौ से अधिक लोगों स्वास्थ्य जाँच कर परामर्श प्रदान कर जरुरतमंदों को नि:शुल्क दवाईयां दी गयी।
साथ ही मेगा हेल्थ चेकअप केम्प के साथ ही रोहा कॉलेज प्रेक्षागृह में आयोजित प्रेस मीट में जिएनआरसी हॉस्पिटल सार्वजनीन स्वास्थ्य अभियान के मुख्य समन्वयक अभिजीत भट्टाचार्ज्य ने सम्बोधित करते हुवे कहा की स्वास्थ्य सेवा एक मौलिक मानव अधिकार है। आर्थिक तौर पर दुर्बल लोग भी चिकित्सा प्राप्त कर सके उसके लिए भी हम राज्य के कोने कोने में उच्च मानदंड चिकित्सा ले जाने को संकल्पबद्ध है। पत्रकार सम्मेलन में जिएनआसी हॉस्पिटल सार्वजनीन स्वास्थ्य अभियान के आंचलिक प्रबंधक स्वप्ननील तालुकरदार, सार्वजनीन स्वास्थ्य अभियान के सह आंचलिक प्रबंधक आलटाब हुसैन, रोहा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वेद कुमार चलीहा और जिएनआरसी हॉस्पिटल मार्केटिंग एंड ब्रैंड प्रमोसन विभाग की एसिस्टेंट मैनेजर मामोनि गोस्वामी उपस्थित थी। रोहा महाविद्यालय में मेगा हेल्थ चेकअप केम्प के साथ ही जनता के सुविधा हेतु रोहा कॉलेज को अत्याधुनिक सुविधा युक्त एम्बोलेंस प्रदान करने के साथ ही जीएनआरसी तथ्य और परामर्श केंद्र की स्थापना की गयी।
साथ ही जीएनआरसी कर्तृपक्ष ने बताया जनता के सुविधा हेतु रोहा कॉलेज को एम्बोलेंस सेवा दी गयी है और एम्बोलेंस सेवा प्राप्त करने के लिए जनता टॉलफ्री नंबर 18003450011 पर संपर्क कर एम्बोलेंस सेवा प्राप्त कर सकता है। साथ ही रोहा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वेद कुमार चलीहा ने जनता के सुविधा हेतु रोहा कॉलेज में एम्बोलेंस सेवा दी गयी है और जनता को 24 घंटे सेवा प्राप्त हो इसके लिए एम्बोलेंस के चालक, कर्मचारी और टेक्निसियन के रहने की व्यवस्था रोहा कॉलेज में ही करने की घोषणा की।
मेगा हेल्थ चेकअप केम्प में रोहा सहजिला पुलिस अधिक्षक सोनमनी सईकीया, रोहा महाविद्यालय उप प्राचार्य मृनाल ज्योति शर्मा, कॉलेज के अध्यापक, अध्यापिका, विद्यार्थी सहित जीएनआरसी हॉस्पिटल के अधिकारी, चिकित्सक, कर्मचारी और सैकड़ों की संख्या में जनता उपस्थित थी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें