असम प्रदेश मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सत्र 2026-28 की प्रांतीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम प्रदेश मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सत्र 2026-28 की प्रांतीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

 


असम प्रदेश मारवाड़ी महिला सम्मेलन के सत्र 2026-28 का प्रांतीय शपथ ग्रहण समारोह गत 13 अप्रैल 2026 को जूम एप के माध्यम से मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्षा रेखाजी राठी, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव बबीताजी बगड़िया, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा उषाकिरणजी टिबरीवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में असम प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली तीनों पूर्व प्रांतीय अध्यक्षा एवं वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्षा मंजूजी गाड़ोदिया, पूर्वांचल प्रमुख कांताजी गाड़ोदिया और राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण प्रमुख नीलमजी अग्रवाल, असम इकाई संस्थापिका प्रेमलताजी खंडेलवाल, असम प्रदेश निवर्तमान अध्यक्ष शीतलजी सोमानी, असम प्रदेश पूर्व प्रांतीय अध्यक्षा कृष्णाजी खेमका, पिंकीजी पृथानी और नमिताजी जालान की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।


मंच संचालन सचिव मनिता मित्तल एवं उपाध्यक्षा राधिका जालान द्वारा किया गया।


ॐ के उच्चारण के साथ सभा का शुभारंभ हुआ, तत्पश्चात गणेश वंदना, सम्मेलन प्रार्थना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।


सभा में प्रांतीय अध्यक्षा शालिनी बगड़िया, प्रांतीय सचिव मनिता मित्तल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष संगीता शोभासरिया, प्रांतीय उपाध्यक्षा राधिका जालान, प्रांतीय सह सचिव ज्योति सुरेका एवं पूरी कार्यकारिणी समिति को राष्ट्रीय अध्यक्षा रेखा जी राठी द्वारा शपथ दिलाई गई ।


सभी राष्ट्रीय एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्षाओं ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी। सभी अतिथियों ने सभा को सम्बोधित किया और यह विश्वास दिलाया कि सत्र के दौरान उनका पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहेगा।


राष्ट्रीय सचिव बबीताजी ने अपने सम्बोधन में सभी प्रांतीय पदाधिकारियों और शाखा पदाधिकारियों को संगठन के उद्देश्य, दायित्व और गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारियां प्रदान की।


राष्ट्रीय अध्यक्षा रेखाजी ने अपने संबोधन में सभी पदाधिकारियों से शाखाओं को सक्रिय और मजबूत बनाने पर बल दिया, आगामी कार्यकाल के लिए मनोबल बढ़ाया और सम्मेलन के उद्देश्यों को जमीनी स्तर तक ले जाने का आह्वान किया।


असम की संस्कृति रंगाली बिहू को ध्यान में रखते हुए इस बार असम प्रदेश की सभी शाखाओं ने अपनी-अपनी शाखाओं के शपथ विधि कार्यक्रम को "स्नेह संगम उत्सव" के रूप से मनाया। जिसमें असम और राजस्थान की संस्कृति और वेशभूषा के संगम की अनूठी मिसाल कायम की।


उपरोक्त जानकारी प्रांतीय सचिव मनिता मित्तल एवं प्रांतीय जनसंपर्क प्रमुख पूनम अग्रवाल ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें