पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय, लखीमपुर का रहा सत प्रतिशत रिजल्ट
98.4% अंक पाकर नवनीत नारायण शाह रहे अब्बल
लखीमपुर से एक गर्व की खबर सामने आई है, जहां एक छात्र ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है।
लखीमपुर के वार्ड नंबर 14, खेल माटी निवासी नवनीत नारायण शाह ने सीबीएसई दसवीं परीक्षा में 98.4% अंक हासिल कर पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय, लखीमपुर में टॉप किया है।
नवनीत ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है। खास बात यह है कि उन्होंने गणित और समाज विज्ञान दोनों विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं।
नवनीत, लखीमपुर विश्वविद्यालय की अंग्रेजी विभाग के प्रवक्ता डॉक्टर बिंदा शाह और लक्ष्मी कुमारी के पुत्र तथा स्वर्गीय शीतल शाह और श्रीमती प्यारी देवी के पौपुत्र है।
नवनीत की सफलता के पीछे एक मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी है।
नवनीत के पिता डॉक्टर बिंदा शाह लखीमपुर विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के प्रवक्ता हैं, जबकि उनकी माता लक्ष्मी कुमारी सुवंश्री सेवा आश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेजी की शिक्षिका हैं।
नवनीत की इस उपलब्धि से पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय के साथ-साथ सभी अभिभावकों में खुशी की लहर है। लोग उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें