रोहा में बिहुवान फहरा कर 3दिवसीय 45वां वोहागी मेला शुरु - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा में बिहुवान फहरा कर 3दिवसीय 45वां वोहागी मेला शुरु



30 अप्रैल को मुकुलि (खुलि) बिहु, दलिय बिहु और राज्य स्तरीय बिहु नृत्यांगना प्रतिस्पर्धा


1 मई सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण मानस प्रतिम और मूर्सना


रोहा आंचलिक वोहागी मेला उद्जापन समिति द्वारा बिहुवान फहराकर तिन दिवसीय 45 वां वोहागी मेला का शुभारंभ करने के साथ ही 30 अप्रैल को मुकुलि बिहु, दलिय और राज्य स्तरीय बिहु नृत्य प्रतिस्पर्धा का आयोजन होगा।

     रोहा पंडित गोपीनाथ बरदलै विद्यापीठ प्रांगण मैं गत 16 अप्रैल को बिहुवान फहराकर तिन दिवसीय 45वां वोहागी मेला का शुभारंभ करने के साथ ही सुधाकंठ डॉ भुपेन हाजरीका और महानायक जुबिन गर्ग के प्रतिचित्र के समक्ष द्वीप कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही बिहु गीत नृत्य का परिवेशन कर समस्त क्षेत्र गुंजायमान कर दिया।

    45वां वोहागी मेला सुचारु संचालन के लिए गुणेश्वर दास (पुतुल)को अध्यक्ष, मुकुट दास (धर्मेंद्र) को सचिव के तौर पर चयन करने के साथ ही विभिन्न विभागों की उप समितियां गठन किया गया है।

   45वां वोहागी मेले के 30 अप्रैल को दिन के 11 बजे सुधाकंठ डॉ भुपेन हाजरीका के स्मृति में स्थानीय शिल्पीयों द्वारा सांस्कृतिक अनुष्ठान, सांय 4 बजे राज्य के विभिन्न प्रांतों से आने वाली बिहु दलों द्वारा मुकुली (खुली) बिहु और सांय 6 बजे से दलिय बिहु प्रतिस्पर्धा तथा रात्री 10 बजे से राज्य स्तरीय बिहु नृत्य प्रतिस्पर्धा का आयोजन होगा।

दलिय बिहु प्रतिस्पर्धा के विजयी दल को प्रथम पुरस्कार गुणेश्वर और भोगेश्वरी कलिता के स्मृति में नगद 25 हजार 1 रुपये, द्वितीय पुरस्कार हेमकांत डेका के स्मृति में नगद 23 हजार 1 रुपये, तृतीय पुरस्कार पद्मधर हजारिका के स्मृति में नगद 13 हजार 1 रुपये और श्रेष्ठ ढोल वादक, श्रेष्ठ पेपांवादक एवं श्रेष्ठ बिहुवा को क्रमशः नगद 3-3 हजार 1 रुपये प्रदान करने के साथ ही प्रत्येक बिहु नृत्यांगना को नगद धन, प्रत्येक बिहुवा को एक एक बिहु पौसाक प्रदान किया जायेगा।

साथ ही जनता द्वारा उच्च प्रशंसित खुली बिहु दल को प्रथम पुरस्कार नगद 7 हजार 1 रुपये, द्वितीय पुरस्कार नगद 5 हजार 1 रुपये प्रदान कर पुरस्कृत किया जायेगा।

दलिय बिहु प्रतिस्पर्धा के श्रेष्ठ बिहुवती को नगद 7 हजार 1 रुपये और हाथ घड़ी प्रदान कर पुरस्कृत किया जायेगा।

  अखिल असम स्तरीय बिहु नृत्यांगना प्रतिस्पर्धा के प्रथम पुरस्कार साधनी दास स्मृति पुरस्कार और नगद 25 हजार 1 रुपये, द्वितीय पुरस्कार माया सिंह और सुशील कौर के स्मृति में नगद 15 हजार 1 रुपये और तृतीय पुरस्कार देवज्योति बोरा के स्मृति में नगद 13 हजार 1 रुपये प्रदान कर पुरस्कृत किया जायेगा।

   वोहागी मेले के तृतीय एवं अंतिम दिन 1 मई को प्रात:10 बजे सभाराम भुंया के स्मृति में जिला स्तरीय चित्रांकन प्रतिस्पर्धा, रात्री 8 बजे पुरस्कार प्रदान समारोह और रात्री 9 बजे से महानायक जुबिन गर्ग के स्मृति में सांस्कृतिक अनुष्ठान वोहागी निखा का आयोजन होगा।

सांस्कृतिक अनुष्ठान का उद्घाटन राज्य सरकार के मंत्री पीयूष हाजरीका करने के साथ ही सांस्कृतिक अनुष्ठान के मुख्य आकर्षण होगें जनप्रीय कंठशिल्पी मानस प्रतिम और मुर्सना। 45वां रोहा आंचलिक वोहागी मेला उदजापन समिति ने जनता की उपस्थिति की कामना की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें