मैं एपीएससी यूपीएससी करना चाहती हुं:-प्राची
रोहा निवासी तथा ट्रैक्टर मेकानिक की पुत्री प्राची दास हायरसेकेंडरी परिक्षा परिणाम में 3विषयों लेटर मार्क्स प्राप्त गौरव बढाने पर खुशी की लहर व्याप्त है।
मन में प्रवल ईच्छा शक्ति और लगन हो तो आर्थिक तंगी को भी दरकिनार कर असंभव को भी संभव कर सकते है ईसको चरितार्थ किया रोहा कि बेटी प्राची दास ने।
आज घोषित हायरसेकेंडरी परिक्षा परिणाम में रोहा निवासी तथा रोहा नतुन चारिआली में गेरेज में ट्रैक्टर मेकानिक के तौर पर टेक्टर मरम्मत कर परिवार का लालन पोषन करने वाला रोहा निवासी ललित दास और कविता दास की पुत्री तथा नौगांव मेट्रिक्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मेधावी छात्रा प्राची दास ने बिना किसि टियॉसन के अपने लगन और मेहनत के बल पर पॉलिटिकल साईंस में 84, ईंराजी में 90 और लॉजिक एंड फिलॉसपी में 84 अंक सहित तिन विषयों में लेटर मार्क्स कुल 409 अंक प्राप्त कर प्रथम विभाग से उतीर्ण हो गौरव बढाने पर खुशी की लहर व्याप्त है। प्राची के माता पिता ने दैनिक पूर्वोदय को सम्बोधित करते हुवे खुशी जाहिर करने के साथ ही मेधावी छात्रा प्राची दास ने अपने ईस कृतित्व के लिए अपने माता पिता और शिक्षा गुरुओं को श्रेय देने के साथ ही कहा मैं बिना किसि टियोसन के दैनिक 6-7 घंटे पढ़ती थी और भविष्य में एपीएससी, यूपीएससी करने की बात कही। मालोम हो की प्राची चापरमुख सेंट वेसिल्स एकेडमी से मेट्रिक परिक्षा परिणाम में भी दो विषयों में लेटर मार्क्स सहित प्रथम विभाग से उतीर्ण हो गौरव बढाने में सक्षम रही।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें