गुवाहाटी, भारतीय प्रशिक्षण एवं विकास समिति (आईएसटीडी) गुवाहाटी शाखा द्वारा आयोजित सम्मेलन 2026 का सफल आयोजन डिसपुर कॉलेज में किया गया। इस सम्मेलन में 200 से अधिक छात्रों के साथ-साथ 25 से अधिक आईएसटीडी सदस्यों एवं संकाय सदस्यो ने भाग लिया और इसे एक सार्थक एवं प्रेरणादायक शिक्षण मंच बनाया।
यह सम्मेलन आईएसटीडी गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष निशांत पहाड़िया के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसने नेतृत्व, पेशेवर विकास एवं ज्ञान-विनिमय के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया।
कार्यक्रम में आईएसटीडी के राष्ट्रीय स्तर के विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें अतुल शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, आईएसटीडी तथा डॉ. एम. के. बरमन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व), आईएसटीडी शामिल थे। इसके अतिरिक्त प्रो. (डॉ.) देवेश वालिया, चेयरपर्सन, आईएसटीडी शिलॉंग चैप्टर ने भी अपने विचार साझा कर कार्यक्रम को समृद्ध बनाया।
आयोजकों ने डॉ. नवज्योति बोरा, प्राचार्य, डिसपुर कॉलेज तथा सुश्री इंद्राणी चौधरी महंता, उप-प्राचार्य के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस सम्मेलन की सफलता में प्रमुख योगदान रहा सत्यकाम डावराह, डॉ. सुलेखा चक्रवर्ती, सीए विकास कुमार जैन, श्रीमती शिखा डेका (आईक्यूएसी समन्वयक), डॉ. स्मृति देवरी, चंदन, बदरुद्दीन (पूर्व चैप्टर अध्यक्ष, आईएसटीडी गुवाहाटी), मनीष खाटूवाला (वरिष्ठ सदस्य) तथा विशेष रूप से पूजा जैन (टीम लीड – ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट, आईएसटीडी) का, जिनके नेतृत्व एवं समन्वय में यह कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर यह भी उल्लेखनीय है कि आईएसटीडी गुवाहाटी चैप्टर को पिछले डेढ़ वर्ष में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए आईएसटीडी क्वालिटी परफॉर्मेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है, जो निशांत पहाड़िया के नेतृत्व में चैप्टर की निरंतर प्रगति और समर्पण का प्रतीक है।
आयोजकों ने डिसपुर कॉलेज के संकाय, कर्मचारियों एवं छात्रों के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें