अष्ट लक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन गुवाहाटी के नये पदाधिकारीयो का चयन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अष्ट लक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन गुवाहाटी के नये पदाधिकारीयो का चयन



गुवाहाटी, समाज सेवा, संस्कार और संगठन को समर्पित संस्था अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन ने अपने संगठनात्मक विस्तार को मजबूत करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। संस्था से जुड़े पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने सभी नव नियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

संस्था द्वारा जारी जानकारी के अनुसार युवा समाजसेवी एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए अनूप शर्मा को अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन का पूर्वोत्तर प्रांत अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और समाज सेवा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां मिलने की उम्मीद जताई गई है।

वहीं, अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन गुवाहाटी इकाई में भी नव निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इसके तहत वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी श्री राजकुमार तिवाड़ी को अध्यक्ष, श्री रमेश शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, श्री सुरेंद्र शर्मा को महामंत्री तथा श्री अमित माटोलिया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संस्था के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे और समाज सेवा, शिक्षा, संस्कार एवं जनकल्याण के कार्यों को गति प्रदान करेंगे।

फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि संगठन का उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना को मजबूत करना है तथा सभी पदाधिकारी मिलकर पूर्वोत्तर क्षेत्र में सामाजिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता के नए आयाम स्थापित करेंगे।

अंत में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल और सफल नेतृत्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें