अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन का राष्ट्रीय विस्तार शुरू - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन का राष्ट्रीय विस्तार शुरू



पंकज डीडवाणिया बने राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, शिवकुमार शर्मा को बंगाल व सिक्किम तथा प्रकाश शर्मा को झारखंड की कमान


अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कई नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इस क्रम में जयपुर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी पंकज डीडवाणिया को राष्ट्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।


संगठन के राष्ट्रीय संयोजक चंद्र प्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सिलीगुड़ी के सक्रिय समाजसेवी शिवकुमार शर्मा को पश्चिम बंगाल का संयोजक बनाया गया है, साथ ही उन्हें सिक्किम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसके अलावा झारखंड में संगठन के विस्तार को गति देने के उद्देश्य से समाजसेवी प्रकाश शर्मा को संयोजक नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पूर्वोत्तर सहित पूरे देश में फैले ब्राह्मण समाज, विशेष रूप से कमजोर वर्ग के लोगों का सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक उत्थान करना है। शर्मा ने विश्वास जताया कि पंकज डीडवाणिया का व्यापक अनुभव राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को दिशा देने में सहायक होगा, वहीं शिवकुमार शर्मा और प्रकाश शर्मा की सक्रियता एवं संगठनात्मक क्षमता से पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में फाउंडेशन का विस्तार तेजी से होगा। उन्होंने आगे कहा कि संगठन का लक्ष्य देश के प्रत्येक ब्राह्मण परिवार तक पहुंच बनाकर उन्हें एक मजबूत सामाजिक मंच से जोड़ना है, जिससे समाज के समग्र विकास को सुनिश्चित किया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें