अस्पताल में चेतना लेडीज क्लब ने लगाया पेयजल मशीन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अस्पताल में चेतना लेडीज क्लब ने लगाया पेयजल मशीन

  


गुवाहाटी, महिलाओं की अग्रणी संस्थाओ में से एक चेतना लेडीज क्लब की ओर से बिरूबाड़ी स्थित प्रयागज्योतिषपुर अस्पताल में एक नए वाटर फिल्टर मशीन का उद्घाटन किया गया। यह परियोजना क्लब के बैनर तले जसरासरिया परिवार के सहयोग से पूर्ण की गई।  

इस अवसर पर उपस्थित जनों ने जसरासरिया परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अस्पताल में स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्राचार्य ने इस नेक पहल की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल की स्थापना के समय से ही क्लब का सहयोग लगातार मिलता रहा है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है।

उद्घाटन एवं सम्मान समारोह में क्लब की अध्यक्ष रेनू मंगलुनिया, सचिव मीना धानुका, कोषाध्यक्ष सुधा बजाज, सहयोगकर्ता जसरासरिया परिवार के सदस्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस संपूर्ण परियोजना का संचालन आशा अग्रवाल द्वारा किया गया।

यह पहल न केवल अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करेगी। वहीं दूसरी ओर अक्षय तृतीया के मौके पर कुसुम जालान की देख रेख में क्रिश्चियन बस्ती इलाके में गरीबों एवं राहगीरों को सात्विक भोजन कराया गया। क्लब की जनसंपर्क अधिकारी अन्नू अग्रवाल ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में क्लब की सभी सदस्याओं का भरपूर सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें