इस वर्ष पहली बार लखीमपुर जिले में एक ही चरण में चुनाव संपन्न हो रहा है। विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पुन: निर्धारण के बाद जिले में पांच विधानसभा चुनाव क्षेत्र हैं। जिसमें 73 नंबर बिहपुरिया विधानसभा चुनाव क्षेत्र जिसमें 8309 5 पुरुष 83631 महिला कुल 166726 मतदाता, 74 नंबर रंगानदी विधानसभा चुनाव क्षेत्र में 88992 पुरुष 89038 महिला तीन तृतीय लिंग कुल 173182 मतदाता, 76 नंबर लखीमपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में 81583 पुरुष 82866 महिला 4 तृतीय लिंग कुल 164453 मतदाता, तथा 77 नंबर ढकुवाखाना विधानसभा चुनाव क्षेत्र में 82046 पुरुष 81036 महिला कुल 16308 मतदाता है। इस प्रकार जिले में कुल 423588 पुरुष 421879 महिला तथा 9 तृतीय लिंग को लेकर 845476 मतदाता है।
73 नंबर भी पुरिया विधानसभा चुनाव क्षेत्र में कुल 206 मतदान के केंद्र, 74 नंबर रंगा नदी विधानसभा चुनाव क्षेत्र में कुल 222 मतदान केंद्र, 75 नंबर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में 215 मतदान केंद्र, 76 नंबर लखीमपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में 210 मतदान केंद्र तथा 77 नंबर ढकवा खान विधानसभा चुनाव क्षेत्र में 226 मतदान केंद्र है। अर्थात जिले के पांचो विधानसभा चुनाव क्षेत्र में कुल 1079 मतदान केदो पर कल मतदान होंगे। इस बार शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करने के लिए मतदान कर्मियों व व्यवस्थाओं से संबंधित विवरण इस प्रकार है।
कुल तैनात मतदान कर्मियों की संख्या: 1079
मतदान केंद्रों पर कुल 4748 कर्मियों की तैनाती की गई है (जिसमें 10% कर्मी रिजर्व में रखे गए हैं)।
महिला मतदान कर्मियों की संख्या: कुल 484 महिला कर्मियों को 110 महिला-विशेष मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है।
कुल मतदान केंद्रों की संख्या: 1079
मतदान दिवस के लिए किराए पर लिए गए वाहन: मतदान दल तथा सेक्टर/जोनल अधिकारियों के लिए कुल 859 वाहन लगाए गए हैं।
नाव की आवश्यकता वाले मतदान केंद्र: 14 मतदान केंद्र
दिव्यांग (PWD) प्रबंधित मतदान केंद्र: 1
सिविल जोन की संख्या: 36
सिविल सेक्टर की संख्या: 122








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें