विकास कार्यों का विस्तृत उल्लेख करते हुए कांग्रेस शासनकाल पर भी उठाए सवाल
लखीमपुर, आगामी 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर 76 नंबर लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल की प्रचार सभा अंतिम दौर में पहुंच गई है। चुनाव आयोग द्वारा 7 अप्रैल से चुनाव प्रचार पर रोक लागू होने से पूर्व सोमवार की शाम स्थानीय छठ पूजा घाट पर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार एवं वर्तमान विधायक मानव डेका ने छठ पूजा व्रति समाज तथा भोजपुरी समाज के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण सभा में भाग लेकर अपने कार्यकाल के विकास कार्यों, भविष्य की योजनाओं तथा विपक्ष पर प्रतिक्रिया रखते हुए अपना पक्ष रखा।
सभा में लखीमपुर के ब्राह्मण समाज, रौनियार समाज, कलवार समाज, सोनार समाज, यादव समाज कुशवाहा समाज, तेली समाज, भूमिहार समाज, राजपूत समाज वासफोर समाज के अलावे लखीमपुर भोजपुरी समाज कल्याण समिति, लखीमपुर भोजपुरी महिला समिति, छठ घाट पूजा समिति, श्री श्रीहनुमान मंदिर समिति, छठ पूजा महिला समिति, अखिल असम भोजपुरी परिषद के सभी सदस्यों के साथ साथ भोजपुरी समुदाय, समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभा प्रारंभ होने से पूर्व भाजपा प्रत्याशी मानव डेका के साथ साथ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, लखीमपुर के सांसद प्रधान बरुआ, लखीमपुर जिला भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत बरुआ सहित दलीय कार्यकर्ताओं नेचर व्रत करने वाले भक्तों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके पश्चात प्रत्येक समाज के एक-एक प्रतिनिधि क्रमशः ब्राह्मण समाज के तरफ से सुशील कुमार शुक्ला, रौनियार समाज के तरफ से छत्रपति गुप्ता, कलवार समाज के तरफ से संजय चौधरी, सोनार समाज के तरफ से संदीप गुप्ता, यादव समाज के तरफ से छोटे लाल यादव, कुशवाहा समाज के तरफ से हरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, तेली समाज के तरफ से मथुरा साहू, राजपूत समाज के तरफ से मुन्ना सिंह, लखीमपुर भोजपुरी समाज कल्याण समिति की तरफ से उसके अध्यक्ष जमुना प्रसाद, लखीमपुर भोजपुरी महिला समिति की तरफ से सीता गुप्ता, बासफोर समाज के तरफ से दिलीप बासफोर, छठ घाट पूजा समिति के तरफ से उसके अध्यक्ष संजय दुबे, श्री श्रीहनुमान मंदिर समिति के तरफ से उसके अध्यक्ष लक्ष्मीकांत प्रसाद, छठ पूजा महिला समिति की तरफ से सुनैना देवी, अखिल असम भोजपुरी परिषद के तरफ से उसके लखीमपुर जिला शाखा अध्यक्ष सुभाष यादव तथा भोजपुरी समाज के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता लालबाबू प्रसाद ने फूलाम गमछा से उपस्थित सदस्यों का अभिनंदन किया।
सभा को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने संबोधित करते हुए बताया की यह चुनाव किसी को विधायक बनाने का या सरकार बनाने का चुनाव नहीं बल्कि असम को विकसित बनाने का चुनाव है। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया। असम में असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा द्वारा भी असम के आम जनता के विकास के लिए किए गए उन्नति मूलक कार्यों का विवरण दिया। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को उन्नत और विकसित असम में सहायक होने के लिए पुन: इस बार भाजपा को अत्यधिक मतों से विजई बनाने का आह्वान किया।
सभा के दौरान लखीमपुर विधायक एवं भाजपा उम्मीदवार मानव डेका ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण मतदान में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्र के विकास की निरंतरता बनाए रखने के लिए जनता के सहयोग पर बल दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने तथा शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने की अपील की। सभा का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 7 अप्रैल की शाम 5:00 बजे से चुनाव प्रचार पर रोक लागू हो चुकी है। अब सभी दलों का ध्यान 9 अप्रैल को होने वाले मतदान पर केंद्रित है तथा प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें