रोहा में पवन पुत्र वीर बजरंगबली के जलाभिषेक के साथ श्रीहनुमान जन्मोत्सव शुरु, रात्री में भजनों की गंगा बहायेंगें हनुमान पारीक - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा में पवन पुत्र वीर बजरंगबली के जलाभिषेक के साथ श्रीहनुमान जन्मोत्सव शुरु, रात्री में भजनों की गंगा बहायेंगें हनुमान पारीक



सोयल खेतान रोहा


रोहा में श्रीराम भक्त हनुमान वीर बजरंगबली के जलाभिषेक के साथ जन्मोत्सव का शुभारंभ होने के साथ ही समस्त क्षेत्र श्रीराम भक्त वीर बजरंगबली की गगनभेदी जयकार भक्तिमय हो गया।

      प्रत्येक वर्ष की भांति ईस वर्ष भी श्रीहुमान मेला समिति, रोहा के तत्वावधान में श्रीपंचायती ठाकुरबाडी में आज पुरोहित ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ यजमान से पवन पुत्र, वीर बजरंगबली की पुजा अर्चना कराने के पस्चात छठ पुजा घाट से लाये गये जल सहित दुध, दही वीर बजरंगबली का जलाभिषेक कर चार दिवसीय श्रीहनुमान जन्मोत्सव का शुभारंभ करने के साथ ही रोहा के विभिन्न क्षेत्रों से आये सैकड़ों भक्तों ने मंदिर प्रांगण में धुप, द्वीप प्रज्वलन कर पुजा अर्चना करने के साथ ही समस्त क्षेत्र राम भक्त वीर बजरंगबली की जयकारों और हनुमान चालीसा, भजन कीर्तन से समस्त क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

श्रीहनुमान जन्मोत्सव के द्वितीय दिन 3 अप्रैल को अपराह्न 3 बजे से महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन होने के साथ ही सांय 6 बजे आरती,झांकी प्रदर्शन,प्रसाद वितरण और स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया जायेगा।

   श्रीहनुमान जन्मोत्सव के तृतीय दिन 4 अप्रैल को दोपहर 1 बजे से अखंड श्रीरामायण पाठ का शुभारंभ होगा और 5 अप्रैल तक अविरत तौर पर श्रीरामायण पाठ चलती रहेगी।सांय‌ को आरती, झांकी प्रदर्शन, प्रसाद वितरण किया जायेगा।

   श्रीहनुमान जन्मोत्सव के चतुर्थ एवं अंतिम दिन 5 अप्रैल को सांय 6 बजे अखंड रामायण पाठ पूर्ण होने के पस्चात वीर बजरंग बली की आरती और श्रद्धालुओं के लिए सिगरी प्रसाद (भंडारे) का आयोजन और संगीतमय भजन कीर्तन के साथ वीर बजरंगबली को गजरा अर्पित कर 4 दिवसीय श्रीहनुमान जन्मोत्सव का समापन किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें