पूजा माहेश्वरी
नगांव, जय श्री राम के गगनभेदी नारों के साथ शुक्रवार को हैबरगांव के श्री हनुमान मंदिर परिसर से भव्य शोभा यात्रा जिला प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में निकली गई। शोभा यात्रा के संयोजक अजय मितल व उनकी टीम के अन्य सदस्यों क्रमशः पवन आलमपुरिया, शिवचरण पोद्दार, राजा केजरीवाल आदि के अथक प्रयासों से शोभयात्रा सफल हुई। इस शोभायात्रा में हज़ारो लोगों ने भाग लिया। श्री हनुमान जी के भक्त राम नाम की धुन के साथ हाथों में ध्वजा लेकर जिसमें महिलाएं पीली साड़ी और सफेद कुर्ता पयजामा में पैदल चलते नजर आए। राम नाम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। असम से इस चार दिवसीय मेले में लोग शिरकत करने के लिए पहुंचते हैं और बड़ी संख्या में पवनपुत्र हनुमान को मनाते हुए सवामणि का भोग लगाते हैं। समिति के अध्यक्ष प्रह्लाद राय तोदी ने कहा कि इस मेले में आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए सभी समाज के लोग शोभायात्रा में और विराट मेले में भाग लेते हैं। शोभायात्रा के मध्य वैष्णवी कला मंच मुरादाबाद से आमंत्रित राहुल कुमार एंड ग्रुप द्वारा प्रस्तुत सजीव झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। खासकर कई लाइव प्रदर्शन की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कई किलोमीटर तक शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करने निकली इस शोभायात्रा में शहर के कई समाजसेवियों ने शोभायात्रा में शामिल भक्तों की सेवार्थ ठंडे पेय शर्बत वितरित किए। समिति के प्रचार विभाग के संयोजक नितिन मुंदङा ने बताया कि समिति द्वारा शोभायात्रा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे। शोभा यात्रा पहले से और विशाल हुई है और बड़ी संख्या में लोगों ने बच्चों सहित भाग लिया है। शाम 6 बजे आरती के बाद असमीया नाम कीर्तन रूपम काकोती ने प्रस्तुत किया। बाद मे स्थानीय आमंत्रित कलाकारो और प्रदीप पारीक व संदीप पारीक ने सुमधुर भजन प्रस्तुत किए। इससे पहले वृहस्पतिवार को संध्या हनुमान मेले के अस्थाई बने प्रवेश द्वार पर मंगलाचरण स्तुति के साथ श्री हनुमान जन्मोत्सव समारोह का उद्घाटन नगांव मारवाड़ी पंचायत के अध्यक्ष प्रहलाद राय तोदी ने किया। उद्घाटन के पश्चात श्री सुंदरकांड सेवा मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ तत्पश्चात रात्रि जागरण मे भजन कीर्तन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमे पवन कुमार शर्मा, अजित माहेश्वरी व पवन आलमपुरिया ने भजन प्रस्तुत किए।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें