मारवाड़ी हॉस्पिटल्स को मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा ने दिया 2 लाख का चेक - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी हॉस्पिटल्स को मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा ने दिया 2 लाख का चेक



कमजोर वर्ग के थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को वर्ष भर उपलब्ध कराया गया रक्त 


गुवाहाटी, समाज सेवा एवं मानव सेवा की दिशा में शानदार कार्य कर रही मारवाड़ी समाज की अग्रणी संस्था मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा की ओर से मारवाड़ी अस्पताल को ₹200000 का चेक सहयोग स्वरूप प्रदान किया गया। मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष शंकर बिडला ने यह चेक मारवाड़ी अस्पताल के महासचिव किशोर साबू को सौंपा। इस दौरान मारवाड़ी हॉस्पिटल्स के महासचिव किशोर साबू ने मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा की ओर से मानव सेवा की दिशा में किए गए सहयोग के लिए शाखा तथा भुवालका परिवार की प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने थैलेसीमिया से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को वर्ष भर नि:शुल्क रक्त उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया। इस दौरान उन्होंने अध्यक्ष शंकर बिडला का फुलाम गमछा पहनकर अभिनंदन भी किया। शाखा के उपाध्यक्ष प्रदीप भवालका ने कहा कि मानव सेवा सर्वपरी है। ऐसे में थैलेसीमिया से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के जिन बच्चों को प्रतिमाह रक्त की आवश्यकता पड़ती है उनके लिए यह खर्च का वहन करना काफी मुश्किल होता है। ऐसे जरूरतमंद परिवारों को मारवाड़ी हॉस्पिटल के माध्यम से मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा की ओर से पूरे एक वर्ष तक नि:शुल्क रक्त उपलब्ध करने हेतु अपना सहयोग दिया है। इस मौके पर हॉस्पिटल्स की ओर से अस्पताल अधीक्षक रोहित उपाध्याय, महाप्रबंधक कमला सिंह, वर्किंग कमिटी सदस्य संजय संथोलिया उपस्थित थे। वही मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष शंकर बिडला, उपाध्यक्ष प्रदीप भुवालका, सचिव सूरज सिंघानिया, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सोनी, जनसंपर्क अधिकारी विवेक सांगानेरिया, रक्तदान संयोजक बजरंग सुराणा, अशोक सेठिया, माखन अग्रवाल, रामावतार सिखवाल, प्रभाष पोद्दार, विनोद कुमार जिंदल, प्रदीप पाटनी, राकेश भातरा, जितेंद्र जैन आदि सदस्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें