अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की बोकाखात शाखा के सत्र 2026-28 का शपथ ग्रहण* समारोह टिस्को ईन होटल में 11 अप्रैल को संपन्न हुआ।
समारोह में नव निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्षा श्री मती अनीता अग्रवाला ने अध्यक्षा रीना चौधरी,सचिव ज्योती पारीक ,कोषाध्यक्षा सोनू चौधरी और सभी कार्यकारिणी सदस्याओ को विधिवत शपथ दिलाई।
इससे पहले सचिव ने विगत 2 वर्ष के कार्यकाल के कार्यों का विवरण दिया और कोषाध्यक्ष ने आय और व्यय का ब्यौरा दिया।जबकि निवर्तमान अध्यक्षा अजीता जालान ने पिछले सत्र में सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और नए पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
नव निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्षा अनिता अगरवाल ने आगामी सत्र में संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया और कई विचार साझा किया।
समारोह का शुभारंभ 3 बार ओंकार ध्वनि और प्रार्थना से हुआ और ये पूरा कार्यक्रम बिहू थीम पर आयोजित किया गया । जिसमें असमिया गमछा सजाओ प्रतियोगिता भी रखी थी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें