लखीमपुर में छात्रा अंजली कुमारी की बड़ी सफलता, पांच विषयों में लेटर अंक से रचा इतिहास - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर में छात्रा अंजली कुमारी की बड़ी सफलता, पांच विषयों में लेटर अंक से रचा इतिहास

 


लखीमपुर से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां सीमित संसाधनों के बावजूद एक छात्रा ने अपनी मेहनत और लगन से शानदार सफलता हासिल की है।


लखीमपुर के वार्ड नंबर 6 स्थित सर्वेश्वर बरुआ हिंदी हाई स्कूल के छात्रों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


विद्यालय की छात्रा अंजली कुमारी ने दसवीं की परीक्षा में पांच विषयों में लेटर अंक हासिल करते हुए डिस्टिंक्शन के साथ प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है।


अंजली कुमारी, लखीमपुर निवासी राम प्रकाश महतो और डेजी देवी की पुत्री हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि सच्ची मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।


गौरतलब है कि यह विद्यालय बिना किसी सरकारी अनुदान के संचालित होता है, फिर भी यहां छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास के अवसर दिए जाते हैं।

हाल ही में विद्यालय के छात्रों ने राज्य स्तरीय इंटर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में चैंपियन बनकर भी नाम रोशन किया था।


इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में भी विद्यालय के छात्रों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जहां कई बड़े संस्थानों की टीमें भी शामिल थीं।

इस परेड में अंजली कुमारी ने ग्रुप कमांडर के रूप में नेतृत्व किया था।


विद्यालय के शिक्षक और अभिभावकों ने अंजली की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें