गुवाहाटी, असमिया लोगों के अति प्रिय बापति साहोन बोहाग बिहू आज से दो दिवसीय 29वें बृहत्तर उदयनगर, कइनाधरा बोहागी उत्सव उद्यापन समिति के तत्वावधान में बंशीगोपाल नामघर प्रांगण के रतिकांत तालुकदार स्मृति राजहुवा बिहू मंच पर शुरू हुआ है।
सुबह दीप प्रज्वलन नगेंद्र बर्मन ने किया। इसके बाद बिहू पताका उत्तोलन उद्यापन समिति के सभापति तथा विशिष्ट साहित्यिक डॉ० अरुण शर्मा ने किया। शहीद तर्पण कार्यकारी सभापति सतीश चंद्र कलिता ने किया। साथ ही जनता के शिल्पी जुबिन गर्ग, बृहत्तर क्षेत्र के दो युवक कौशिक मेधि और चंपक कलिता की पवित्र स्मृति में बंती प्रज्वलन और पुष्पार्घ अर्पण किया गया। वृक्षारोपण गिरीधर वैश्य ने किया।
डॉ० अरुण शर्मा के संचालन में आयोजित सम्मान समारोह का संचालन पबित्र कलिता, सीमांत तालुकदार ने किया। कार्यक्रम में कामरूप महानगर जिला साहित्य सभा के प्रचार आह्वायक तथा कामरूप महानगर बार्ता के संपादक, पत्रकार दीपक शर्मा, उमाकांत बोरा, विनय कुमार बरुआ, चंद्रधर कलिता, डॉ० मृणाल बर्मन, खगेन लाल दास, कृष्णकांत नाथ, बासव कलिता, विकास दास, नव कलिता, दीपांकर बोरा, मनोमोहन वैश्य आदि ने भाग लिया।
इसके बाद खेल-कूद प्रतियोगिता, दोपहर नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। शाम को विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कल (26 अप्रैल) सुबह चित्रांकन प्रतियोगिता, दोपहर खुली सभा, पुरस्कार वितरणी सभा, शाम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें