नलबाड़ी/लोअर असम, समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय एवं प्रख्यात बुद्धिजीवी श्री सुनील शर्मा (चोटिया) को अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन, निचले असम (लोअर असम) का संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर समाज के विभिन्न वर्गों में हर्ष का माहौल है तथा उन्हें निरंतर बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।
श्री शर्मा लंबे समय से सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी सम्मेलन, हरि मंदिर सहित अनेक स्थानीय संगठनों से जुड़े हुए हैं और समाज के उत्थान, सेवा तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर विश्वास जताया गया है कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समाजसेवा के प्रति समर्पण से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि श्री सुनील शर्मा के नेतृत्व में फाउंडेशन समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के अपने उद्देश्य में और अधिक सफल होगा।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें