गुवाहाटी, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, असम द्वारा राज्य पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन गुवाहाटी स्थित भोगेश्वरी फुकन इंडोर स्टेडियम, रुद्र सिंहा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य एवं असम के मुख्य सचिव रवि कोटा की विशेष उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभाशाली स्काउट्स एवं गाइड्स को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं अनुकरणीय योगदान के लिए राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास, अनुशासन और सामाजिक सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।
इसी क्रम में डॉन बॉस्को स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र यशनील शर्मा (भातरा) को स्काउट सेक्शन में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2024 के लिए राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके विद्यालय, बल्कि परिवार और समाज का भी गौरव बढ़ा है।
उल्लेखनीय है कि यशनील शर्मा (भातरा) समाज के प्रतिष्ठित श्याम सुन्दर भातरा एवं बिमला देवी भातरा के ज्येष्ठ पौत्र हैं तथा अधिवक्ता विवेक शर्मा भातरा एवं समाज सेविका स्वाति शर्मा भातरा के ज्येष्ठ पुत्र हैं।
यह समारोह युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक मूल्यों के प्रसार का सशक्त माध्यम बना।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें