गौरव सोमानी ने किया 'बृहत्तर आदि गिरी बोहागी उत्सव' के कार्यालय का उद्घाटन; सांस्कृतिक एकता का दिया संदेश - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गौरव सोमानी ने किया 'बृहत्तर आदि गिरी बोहागी उत्सव' के कार्यालय का उद्घाटन; सांस्कृतिक एकता का दिया संदेश



गुवाहाटी, गुवाहाटी के आदिनगीरी माधबदेब नगर में आगामी 'तृतीय वार्षिक बृहत्तर आदिगिरी बोहागी उत्सव 2026' की तैयारियाँ पूरे उल्लास के साथ शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गौरव सोमानी ने फीता काटकर उत्सव समिति के मुख्य कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए गौरव सोमानी ने कहा, "बिहू हमारी अस्मिता का प्रतीक है और यह उत्सव समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। मुझे इस आयोजन समिति के कार्यालय का उद्घाटन करते हुए अत्यंत गर्व और खुशी महसूस हो रही है। यहाँ के कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का उत्साह यह दर्शाता है कि हमारी परंपराएँ नई पीढ़ी के बीच पूरी जीवंतता के साथ आगे बढ़ रही हैं।"

समारोह के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा शानदार बिहू नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे वातावरण को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया। श्री सोमानी ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामुदायिक आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हैं, बल्कि आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने समिति के सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि आगामी 1 और 2 मई को होने वाला यह उत्सव भव्य और ऐतिहासिक होगा।

समिति के पदाधिकारियों ने श्री गौरव सोमानी का स्वागत किया और उनकी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और संस्कृति प्रेमी उपस्थित रहे। समारोह का समापन पारंपरिक बिहू गीतों और रोंगाली बिहू की अग्रिम शुभकामनाओं के साथ हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें