विप्र फाउंडेशन ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

विप्र फाउंडेशन ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया

 


गुवाहाटी, विप्र फाउण्डेशन गुवाहाटी चैप्टर एवम् महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में कालीपुर के चक्रेश्वर मंदिर में रोहित खंडेलवाल तथा अनिल शर्मा के संयोजन में परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर भगवान परशुराम का पूजन-स्तवन किया गया,जिसमें समाज के अनेक विप्र बंधुओं तथा स्थानीय समाज के लोगों ने अपने परिवार सहित भाग लिया। विफा की राष्ट्रीय कार्यकरिणी से राजकुमार सोती,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कन्हैयालाल पीपलवा, प्रदेशाध्यक्ष मंजुलता शर्मा, नवगठित टीम से दयाराम गुर्जरगौड़, महेश जोशी, अशोक मंगलहारा, महेश मंगलहारा, दीपक शर्मा, अंकित पारीक, पूनम पाहीवाल, अजय दाधीच, गौरव मिश्रा, राजेश नवहाल, सुशील व्यास, देवेन शर्मा, अमित रिणवाँ, धर्मेन्द्र रूंथला, संजय पारीक, अनिल शर्मा, अनिल पारीक तथा अन्य अनेक सदस्य उपस्थित हुए। गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ से अध्यक्षा विनीता रिणवाँ, उपाध्यक्ष सुषमा सोती, पिंकी शर्मा, संगठन महामंत्री रजनी शर्मा, कोषाध्यक्ष अंजली शर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य नीतू शर्मा, सुमन शर्मा, पूनम सोती, नीलम शर्मा, विजया शर्मा तथा अन्य महिला शक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

पूजन-अर्चन के बाद सभी में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम की जानकारी मुख्य कार्यकर्ता रवि सोती ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें