लायंस क्लब सीकर ने स्काउट कार्यालय में फलदार पौधे लगाए - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब सीकर ने स्काउट कार्यालय में फलदार पौधे लगाए




लायंस क्लब सचिव लायन विनोद दाधीच ने बताया कि लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा चलाए जा रहे विशेष पर्यावरण पखवाड़े के प्रथम दिवस पर आज लायंस क्लब सीकर द्वारा स्काउट कार्यालय परिसर में आम की विशेष प्रजाति के पौधे लगाए गए।

प्रोजेक्ट पर्सन लायन एडवोकेट अंकुर बहड़ ने कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण की तरफ विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रकृति से हमे केवल लेने का भाव नहीं रखना चाहिएं बल्कि जल, जमीन, जंगल को संरक्षण करते रहना जरूरी है।

इस अवसर पर अध्यक्ष लायन मणि शंकर काबरा, लायन राजीव लोचन शर्मा, लायन हरि प्रसाद मोदी, लायन पवन सराफ, लायन उमेश त्रिवेदी, लायन डॉ जे पी गोयल, स्काउट अधिकारी बसंत लाटा ने सेवा कार्य में सहयोग किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें