नगांव के नेहरू बाली, हलदर भुयां पथ स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में दिनांक 1 अप्रैल बुधवार से 5 अप्रैल रविवार 2026 तक हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम संपन्न किया गया। जिसके अंतर्गत मंदिर प्रांगण में विशाल पंडाल बनाकर कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं मंदिर एवं हनुमान जी के विग्रह को फूलों एवं पत्तियों द्वारा सजाकर भव्य श्रृंगार किया गया।
सर्वप्रथम 1 अप्रैल बुधवार को सुबह 10:00 बजे रूप कुंवर चौक स्थित सार्वजनिक ठाकुरबाड़ी मंदिर से पंचमुखी हनुमान मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई जिसमें लाल पीली साड़ी पहनी महिलाओं एवं पुरुषों ने घट में पवित्र जल लाकर 11:30 बजे से वैदिक मंत्रों से पंडित रामावतार दाधीच, मुकेश दाधीच एवं सुनील दाधीच द्वारा हनुमान जी का जल, दूध ,दही एवं पंचामृत से महा अभिषेक करवाया गया एवं प्रसाद वितरण किया गया।सांय 6 बजे से भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भजन गायक कलाकार अरुण नागरका, दीपक जाजोदिया, मुकेश पोद्दार, दीपिका वर्मा, स्नेहा शर्मा, अनिल प्रजापत, मयंक जाजोदिया, जय गोपाल जाजोदिया, एवं गुनगुन बोरा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को हनुमानमय बना दिया।
अगले दिन 2 अप्रैल बृहस्पतिवार पूर्णिमा के दिन सुबह हनुमान जी की पूजा अर्चना कर अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई सुबह 4 बजे से ही भक्तों की लंबी कतार बाबा के दर्शन करने एवं ज्योत में श्रद्धा की आहुति देने के लिए लगी रही देर रात तक दर्शन हेतु भक्तों का तांता लगा रहा। पूर्णिमा के दिन हजारों की संख्या में भक्तों ने श्रद्धा से बाबा के दर्शन किए। सांय 6:30 बजे से संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया जिसमें दीपक जाजोदिया द्वारा हनुमान चालीसा का संगीतमय पठन किया गया।
तीसरे दिन 3 अप्रैल शुक्रवार को सुबह पूजा अर्चना के पश्चात भक्तों ने हनुमान जी के दर्शन किए तथा सांय 6 बजे से एक धर्म सभा का आयोजन किया गया जिसमें जमोगुड़ी हॉट स्थित श्री रामानुज दिव्य सेवाश्रम एवं संस्कृत पाठशाला के आचार्य स्वामी मुकुंन्दाचार्य जी के श्रीमुख से हनुमान जी की लीला एवं जीवन चरित्र पर प्रवचन प्रस्तुत किया गया एवं उनके शिष्यों एवं छात्रों द्वारा भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गई।
चौथे दिन दिनांक 4 अप्रैल शनिवार को पूजा अर्चना के पश्चात हनुमान जी के दर्शनों हेतु विशेष व्यवस्था की गई एवं दर्शन हेतु भक्तों की लंबी कतारें देखी गई। सांय 5 बजे से विशेष महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 5000 से अधिक लोगों ने श्रद्धा के साथ बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। शाम 6:30 बजे से श्री सुंदरकांड सेवा समिति, नगांव द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें समिति के सदस्यों द्वारा सुंदरकांड का पठन किया गया। रात्रि 9:30 बजे से आयोजित भजन संध्या में भजन गायिका गुनगुन बोरा एवं गायक कलाकार अरुण नागरका द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई साथ ही मयंक जाजोदिया ने भी भजन प्रस्तुत किये।
पांचवें दिन 5 अप्रैल रविवार को प्रात: 10 बजे से वैदिक मंत्राचारों द्वारा हवन, पूर्णाहुति एवं समापन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा खिचड़ी प्रसाद के भंडारे के साथ पांच दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रमों का समापन किया गया।
पंचमुखी हनुमान मंदिर में पांच दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव के समस्त कार्यक्रमों को सफल बनाने में विशेष रूप से पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति समिति के सचिव रमेश चांदगोठिया, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश जाजोदिया, समाजसेवी ललित कोठारी, ओम प्रकाश पोद्दार, दिलीप शोभा सरिया, रमाकांत शर्मा, पराण महंतो, नब कुमार महंतो अनूप अग्रवाल, अनूप पोद्दार, अमित अग्रवाल, दीपक जाजोदिया, संजय केजरीवाल, मयंक जाजोदिया, नितिश मंगलुनिया, नयन अग्रवाल, श्याम सुंदर प्रसाद, विवेक साहनी ,संजय राय, रोशन पांडे, कृष्ण प्रसाद, ने अरुण नागरका, सहित समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ सूर्य षष्ठी समाज कल्याण समिति एवं महादेव फाउंडेशन के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। आयोजन की सफलता हेतु समिति के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार मंगलुनिया एवं सचिव रमेश चांदगोठिया ने सभी भक्तों, सदस्यों, कार्यकर्ताओं, सहयोगियों, कलाकारों को सहयोग हेतु विशेष रूप से धन्यवाद दिया है।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें