एल ओ जी विद्यालय के अध्यक्ष अधिवक्ता सुभाष कयाल को गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने प्रोन्नति प्रदान की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

एल ओ जी विद्यालय के अध्यक्ष अधिवक्ता सुभाष कयाल को गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने प्रोन्नति प्रदान की



गुवाहाटी, लालचंद ओंकार मल हिंदी उच्च विद्यालय के विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता सुभाष चंद्र कयाल को गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने वरिय अधिवक्ता के रूप में प्रोन्नति दी है। इस अवसर पर एल ओ जी विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों एवं विद्यालय के शिक्षक गण तथा कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर दोड गई है। सभी ने उनको शुभकामनाएं देते हुए बधाई प्रेषित की है। गौरतलब है कि एल ओ जी हिंदी उच्च विद्यालय के प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष के रूप में सुभाष चंद कयाल ने विद्यालय मे काफी प्रगतिशील कार्य किए हैं। विद्यालय की काया पलटने में इनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। विद्यालय में दो दो विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना एवं विद्यालय के सौंदर्य करण कार्य में प्रगति तथा अनुभवी शिक्षकों को शिक्षा दान के लिए प्रोत्साहित करना आदि कार्य प्रमुख हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें