क्लब सचिव लायन विनोद दाधीच ने बताया कि आज लायंस क्लब सीकर ने डोलियां बास स्थित सोफिया सी से स्कूल में बच्चों की आंखों का नि:शुल्क जांच शिविर लगाया।
प्रोजेक्ट पर्सन लायन सुभाष बूबना ने बताया कि वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक श्री शशि कांत शर्मा (संपति नेत्र चिकित्सालय) ने 235 बच्चो के आंखों की जांच की तथा आवश्यकता अनुसार आई ड्रॉप तथा 85 बच्चों को चश्मे भी दिए। प्रिंसिपल श्रीपाल शर्मा, निदेशक रूपेश शर्मा, एकेडमिक निदेशक रूपेश नवहाल ने लायंस क्लब सदस्यों एवं डॉ शर्मा और उनकी टीम का दुप्पटा ओढ़ाकर सम्मान अभिनंदन किया और स्कूलों में लायंस क्लब द्वारा इस प्रकार के शिविर लगाने की भूरी भूरी प्रशंसा की।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन मणि शंकर काबरा, रीजन चेयर पर्सन लायन कृपाल सिंह शेखावत, लायन राजीव लोचन शर्मा, लायन कार्तिक शर्मा, लायन हरि प्रसाद मोदी, लायन पवन सराफ लायन, प्रहलाद राय टांक, लायन डॉ उमेश त्रिवेदी उपस्थित रहे।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें