गुवाहाटी, मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी समृद्धि शाखा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष सारिका भंडारी की अध्यक्षता में अपने कार्यकाल की शुरुआत स्वास्थ्य सेवा कार्य से की। इस अवसर पर के सी दास कमर्स कॉलेज के प्रांगण में अपोलो हॉस्पिटल के सहयोग से एक स्वास्थ्य जांच सेवा शिविर लगाया गया। जिसमें 80 छात्र छात्राएं एवं शिक्षक गणों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। इसके अलावा रेड रिबन के सहयोग से रक्तदान शिविर भी लगाया गया। जिसमें 19 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में 50 छात्र छात्राओं ने प्राथमिक जांच का लाभ उठाया।इस अवसर पर प्रांतीय कोषाध्यक्ष मितेश सुराणा विशेष रूप से उपस्थित थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सारिका भंडारी के अलावा सचिव सोनीका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रंजना शर्मा, संस्थापक अध्यक्ष सुनीता बरडिया, सलाहकार लता झंवर और अंजू शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष रीना बरडिया, उपाध्यक्ष अरुणा शर्मा, नेहा कासलीवाल, सुनीता राठी, पूजा खंडेलवाल, ऋषिका बोथरा, अनामिका अग्रवाल व किरण अग्रवाल ने अपना सक्रिय सहयोग दिया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें