मायुमं कामाख्या शाखा का 27 वां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुमं कामाख्या शाखा का 27 वां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित




गुवाहाटी, मारवाड़ी युवा मंच, कामाख्या शाखा द्वारा 27 वां शपथ ग्रहण समारोह शाखा अध्यक्ष नामित दूधोरिया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात गणेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी गई और आकर्षक बिहू नृत्य ने पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया।


शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत असम के जातिय गीत के साथ हुई। शाखा अध्यक्षा नमिता दुधेरिया ने सभी अतिथियों का स्वागत कर स्वागत भाषण दिया। सचिव जया पारिक ने 2025-26 की सचिव प्रतिवेदन सभा के सामने प्रस्तुत किया। समारोह में अध्यक्ष द्वारा अपने कार्यकाल के सर्वश्रेष्ठ सदस्याओ को अध्यक्षिय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।शपथ की कड़ी में आगामी सत्र के अध्यक्ष पद के लिए पुनः निर्विरोध विजयी नमिता दुधेरिया ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। ममता सेठी ने सचिव तथा नम्रता सुराणा ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष हिमशिखर खंडेलिया, मुख्य वक्ता पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष संजीव गोयल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजीव चांडक एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष मितेश सुराणा उपस्थित थे। इसके अलावा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य रुबी जालान, रमेश पारीक, पंकज कोठारी, अमित पारीक, शाखा के प्रवर्तक संपत मिश्र व समाज सेवी प्रमोद हरलालका उपस्थित थे।शाखा पूर्व अध्यक्ष मीना पोद्दार, यशोदा अग्रवाल, आशा चौधरी, प्रेमलता सिंहानिया, पिंकी बेंगानी

एवं वरिष्ठ सदस्यों में रश्मि ठोलिया, सविता अग्रवाल, गुलाब दुग्गड व अन्य शाखा सदस्याओ की गरिमामयी उपस्थिति रही।अन्य शाखाओं से आए पदाधिकारियों ने अध्यक्ष नमिता दुधेरिया का सम्मान किया। तत्पश्चात शाखा की सचिव ममता सेठी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें