कामरूप महानगर जिला साहित्य सभा के सदस्यों के लिए नेमकेयर अस्पताल का रियायती मूल्य पर "स्वास्थ्य सेवा कार्ड" वितरण - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कामरूप महानगर जिला साहित्य सभा के सदस्यों के लिए नेमकेयर अस्पताल का रियायती मूल्य पर "स्वास्थ्य सेवा कार्ड" वितरण



गुवाहाटी, आज कामरूप महानगर जिला साहित्य सभा के अंतर्गत 68 शाखाओं के प्रत्येक के 10 सदस्यों को गुवाहाटी के निजी क्षेत्र के चिकित्सालय "नेमकेयर अस्पताल" की ओर से रेहाई मूल्यों पर "स्वास्थ्य सेवा कार्ड" वितरित किए गए।


इस अवसर पर दीघलिपुखुरीपार स्थित असम साहित्य सभा के भगवती प्रसाद बरुआ भवन के संगीताचार्य लक्ष्मीराम बरुआ सदन में जिला साहित्य सभा के सभापति प्रफुल्ल बर्मन की अध्यक्षता में आयोजित सभा का संचालन किया गया और उद्देश्य व्याख्या की संपादक अरुण कुमार महंत ने। 'चिर सेनेही मोर भाषा जननी' शीर्षक समवेत संगीत के साथ आरंभ की गई सभा में दीप प्रज्वलन किया विशिष्ट अतिथि नेमकेयर अस्पताल के कार्यकारी संचालक डॉ० हितेश बरुआ ने । उन्होंने कहा - हम सभी को मिला-प्रिति और सहानुभूति के साथ जीना चाहिए।


अनुष्ठान में असम साहित्य सभा के प्रधान संपादक देवजीत बोरा, गुवाहाटी कार्यालय के संपादक डॉ० संजीव कुमार शर्मा, जिला साहित्य सभा के उप-सभापति ज्योतिर्मयी डेका आदि ने भाग लेते हुए नेमकेयर अस्पताल के प्रयास की प्रशंसा की। अनुष्ठान में बिजु दास ने बिहू गीत प्रस्तुत कर सभा की सौंदर्य वृद्धि की, जैसा कि जिला साहित्य सभा के प्रचार आह्वायक दीपक शर्मा ने बताया।


असमिया नववर्ष के प्राक्क्षण में रंगाली बिहू के उपहार के रूप में साहित्य सभा के कर्मकर्ताओं को अस्पताल की ओर से दिया गया उपहार स्मरणीय रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें