सोयल खेतान, रोहा
चापरमुख में अनुष्टित यूथ कप क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम बरकला (ए) चैम्पियन और रनर्स अप रही नगांव टीम।
चापरमुख गुरुद्वारा माताजी में चल रहे प्रकाश उत्सव के साथ संगती रख आज चापरमुख शीख यूथ एसोसिएशन के तत्वावधान में चापरमुख क्रीड़ा संध के स्टेडियम में अनुष्टित यूथ कप क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम बरकला (ए), टीम बरकला (बी), टीम चापरमुख (११), टीम लंका (११) और टीम नगांव (११) ने हिस्सा लेने के साथ ही टीम बरकला(ए)चैम्पियन रहने के साथ ही रनर्स अप रही टीम नगांव।
मालोम हो की रोहा के चापरमुख सिंहगांव में वर्ष 1820में स्थापित द्वितीय एतिहासिक गुरुद्वारा माताजी में गत 8 अप्रैल से गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र अखंड पाठ के साथ चल रहे नवम गुरु टेगबाहादुरजी का 405 वां जन्मोत्सव (प्रकाश उत्सव)।प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में समस्त क्षेत्र पवित्र पाठ और शबद कीर्तन से समस्त क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
साथ ही प्रकाश उत्सव के १० वें दिन 17अप्रैल को दोपहर गुरु का लंगर के पस्चात माताजी प्रांगण से पंच प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन (धर्मीय शुभायात्रा) निकाली जायेगी और प्रकाश उत्सव के 11 वें दिन धर्मीय सभा दिवान अनुष्टित होगी और सांय को गुरुद्वारा माताजी प्रांगण में द्वीप प्रज्वलन कर प्रकाश उत्सव का समापन किया जायेगा।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें