रोहा में पवन पुत्र श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर भजन गायक हनुमान पारीक ने बहाई भजनों की गंगा, नाचते झुमते भक्तों ने लगाई जय जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारे - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा में पवन पुत्र श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर भजन गायक हनुमान पारीक ने बहाई भजनों की गंगा, नाचते झुमते भक्तों ने लगाई जय जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारे




सोयल खेतान रोहा


हजारों भक्तों ने वीर हनुमान के श्री चरणों में मथा टेक लिया आशिर्वाद


रोहा में श्रीहुमान मेला समिति, रोहा के तत्वावधान में वृहस्पतिवार से श्रीराम भक्त हनुमान वीर बजरंगबली के जलाभिषेक के साथ जन्मोत्सव का शुभारंभ होने के साथ ही प्रात: से रात्री तक रोहा के विभिन्न प्रांतों से आये हजारों श्रद्धालुओं ने धुप द्वीप प्रज्वलीत कर पुजा अर्चना कर वीर हनुमान के श्री चरणों में मथा टेक आशीर्वाद लेने के साथ ही राजस्थान सरदारशहर से आमंत्रित भजन गायक हनुमान पारीक ने विध्नहर्ता श्रीगणेश वंदना के साथ भजन संध्या का शुभारंभ करने के साथ ही कैलाशपति महादेव, माँ शेरावाली, वीर हनुमान सहित विभिन्न देवी देवताओं के एक से बढकर एक भजनों की प्रस्तुति दे रोहा मारवाड़ी समाज सहित विभिन्न प्रांतों से आये श्रद्धालुओं को नाचने झुमने को विवश करने के साथ ही समस्त क्षेत्र वीर हनुमान, हर हर महादेव, जय माँ दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान कर समस्त क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। श्रीहनुमान जन्मोत्सव के द्वितीय दिन 3 अप्रैल को अपराह्न 3 बजे से महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन होने के साथ ही सांय 6 बजे आरती, झांकी प्रदर्शन, प्रसाद वितरण और स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया जायेगा।

   श्रीहनुमान जन्मोत्सव के तृतीय दिन 4 अप्रैल को दोपहर 1 बजे से अखंड श्रीरामायण पाठ का शुभारंभ होगा और 5 अप्रैल तक अविरत तौर पर श्रीरामायण पाठ चलती रहेगी।सांय‌ को आरती, झांकी प्रदर्शन, प्रसाद वितरण किया जायेगा।

   श्रीहनुमान जन्मोत्सव के चतुर्थ एवं अंतिम दिन 5 अप्रैल को सांय 6 बजे अखंड रामायण पाठ पूर्ण होने के पस्चात वीर बजरंग बली की आरती और श्रद्धालुओं के लिए सिगरी प्रसाद (भंडारे) का आयोजन और संगीतमय भजन कीर्तन के साथ वीर बजरंगबली को गजरा अर्पित कर 4 दिवसीय श्रीहनुमान जन्मोत्सव का समापन किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें