रोहा शंकरदेव शिशु विद्या निकेतन से सर्वोच्च अंक प्राप्त और श्रेष्ठ खिलाड़ी सहित 4 विद्यार्थीयों को प्रदान स्व. चंद्रकांत दास स्मृति पुरस्कार 2026 - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा शंकरदेव शिशु विद्या निकेतन से सर्वोच्च अंक प्राप्त और श्रेष्ठ खिलाड़ी सहित 4 विद्यार्थीयों को प्रदान स्व. चंद्रकांत दास स्मृति पुरस्कार 2026



सोयल खेतान रोहा


रोहा शंकरदेव शिशु विद्या निकेतन के 4 विद्यार्थीयों को दिवंगत चंद्रकांत दास के स्मृति पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया ।

रोहा शंकरदेव शिशु विद्या निकेतन के पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रकांत दास की स्मृति में परिवार वालों ने वर्ष 2025-26 वार्षिक परिक्षा में निकेतन में सर्वोच अंक प्राप्त अभिलेख पातर (99.88%) और जिष्णु शिवांक बोरा (98.45%) राष्ट्रीय कराटे प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त निकेतन और बौद्धिधर्मा कराटे क्लब के छात्र एलवियान बरदलै और योगा में सिल्वर पदक प्राप्त परिनीता बोरा को दिवंगत चंद्रकांत दास की पत्नी तथा निकेतन की पूर्व आचार्य जोनटी वरुबा दास, पुत्री उदांश्री दास, ख्याति लक्ष्मी दास उपस्थित रह चंद्रकांत दास की स्मृति में एक एक फुलाम गमछा उढा भारत माता की तस्वीर, ट्रॉफी और नगद राशी प्रदान कर चंद्रकांत दास स्मृति पुरस्कार 2026 से नवाजा गया। निकेतन के प्रधानाचार्य प्रफुल्ल चंद्र दास के संचालन में अनुष्टित पुरस्कार प्रदान समारोह में दिवंगत चंद्रकांत दास की पत्नी और पुत्री ने सम्बोधित करते हुवे कहा की अपने पति और पिता की स्मृति जीवित रखने के उद्देश्य से पुरस्कार प्रदान का निर्णय लिया गया और यह पुरस्कार हम प्रत्येक वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में अवदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान करते रहेंगें।

पुरस्कार प्रदान से पहले होमयग्य कर वर्ष 2026-27 के लिए नये पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पुरस्कार प्रदान में निकेतन के आचार्य, आचार्या और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें