अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सन्मिलन (अभामामस)की रोहा शाखा ने प्री रंगाली बिहु का आयोजन कर बिहु गीत नृत्य से समस्त क्षेत्र मुखरीत कर दिया।
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सन्मिलन की रोहा शाखा स्थापना से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते आने के क्रम में नवप्रजन्म को असम के जातीय उत्सव रंगाली बिहु के बारे में अवगत कराने के उद्देश्य से प्री रंगाली बिहु का आयोजन किया और रोहा पंचायती ठाकुरबाडी प्रांगण में शनिवार अपराह्न 3 बजे से आयोजित प्री रंगाली बिहु के अवसर पर अभामामस की सदस्सायाओं ने तिल पीठा, लाड्डु, दही चिउडा, घिला पीठा सहित असमीया जलपान तैयार कर लाया गया।
साथ ही सम्मेलन सदस्याओं ने बिहु गीत नृत्य, हुंसरी का परिवेशन कर समस्त क्षेत्र बिहु गीत नृत्य से मुखरीत कर दिया।
साथ ही अभामामस ने लॉकी ड्रॉ (उपहार कुपन) खेल का आयोजन किया और बच्चों और वरिष्ठ महिलाओं ने लॉकी ड्रॉ पर्ची निकाली और ८ विजयी लोगों को उपहार प्रदान करने के साथ ही 9 वां कॉलसोलेेसेंस प्राईज पूरोहित नगेंद्र दाहाल का प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में अभामामस, रोहा शाखा अध्यक्षा नीतु शर्मा, कोषाध्यक्ष सविता अग्रवाल, सदस्या रीतु पोद्दार, राधा खेतान, सविता शर्मा, गंगा अग्रवाल, मयूरी जैन, सुनीता जैन, सिया पौद्दार सहित सदस्याओं ने हिस्सा लिया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें