माहेश्वरी सभा की नव निर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सम्पन्न कार्यकारिणी में विस्तार एवं पदाधिकारियों का मनोनयन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

माहेश्वरी सभा की नव निर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक सम्पन्न कार्यकारिणी में विस्तार एवं पदाधिकारियों का मनोनयन



गुवाहाटी, आसाम माहेश्वरी भवन के कान्फ्रेंस हाल में आयोजित माहेश्वरी सभा गुवाहाटी की नव निर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष सीताराम बिहानी ने सभा को सम्बोधित करते हुए चुनाव में चयनित सदस्यों के समक्ष कोई प्रतिद्वंद्वीता नहीं होने से इस स्वीकार्यता को हल्के में नहीं लेने का आह्वान किया। समाज ने सर्वसम्मति से आपको चयनित कर जो विश्वास जताया है वो इस जिम्मेदारी को चार गुना और बेहतर से निभाने तथा नवीन आयाम रचने, रचनात्मक कार्य की झड़ी लगाने को प्रेरित करता है। उन्होंने पुराने साथियों से अपने अनुभव से पहली बार कार्यकारिणी में आये साथियों का सहयोग करने तथा मिलजुल कर हर कार्य को सकारात्मक के साथ सार्थक सफल बनाने का आह्वान किया। 


समाज में हुई जन धन हानि पर शोक श्रृद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात उपस्थित सभी का स्व़ परिचय हुआ। सभा सचिव सुरेंद्र लाहोटी द्वारा गत सत्र की आखरी बैठक की कार्यवाही को सदन पटल पर प्रस्तुतीकरण करते हुए पारित करवाया गया। अध्यक्षीय अधिकारीत चार कार्यकारिणी सदस्यों में निरंजन मालपानी, द्वारका मोहता, कृष्णा मिमानी एवं प्रभात चांडक का तथा अन्य दो कार्यकारिणी सदस्यों में दामोदर मालू एवं रामेश्वर तापड़िया का सर्वसम्मति से मनोनयन हुआ। 


वर्तमान सत्र के अध्यक्ष एवं मंत्री का चयन चुनाव प्रक्रिया द्वारा सम्पादित हो चुका था अन्य पदाधिकारीयों का कार्यकारिणी द्वारा सर्वानुमति से चयन करते हुए उपाध्यक्ष (प्रथम) राजेश बाहेती, उपाध्यक्ष (द्वितीय) संतोष तापड़िया, कोषाध्यक्ष रमेश तापड़िया, सह मंत्री बनवारी लाल बिड़ला व नारायण गट्टाणी, जन सम्पर्क अधिकारी के रूप में राजेश सोनी को कार्यभार सौंपा। 


अध्यक्ष द्वारा सभा में पांच सलाहकार नियुक्त करते हुए विष्णु बिन्नानी, केपी सारडा, रमेश कुमार चांडक, धनराज झंवर तथा राजकुमार सोमानी का विशेषाभिनंदन किया। सभी नवीन कार्यकारिणी, पदाधिकारियों तथा सलाहकार का फुलाम गमछा पहना कर अभिनंदन किया गया। अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए आगामी महेश नवमी उत्सव हेतु रमेश तापड़िया को संयोजक तथा अर्थ संग्रह समिति संयोजक के रूप में बनवारी लाल बिड़ला तथा समिति सदस्य में चयन हुआ। 


सभा को अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्वांचल कैलाश काबरा, सभा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ सलाहकार रमेश कुमार चांडक ने सम्बोधित किया। युवा एवं महिला संगठन द्वारा आगामी दिवस में होने वाले जनसेवा कार्यक्रम की जानकारी साझा की। अध्यक्ष ने सभी से असम विधानसभा चुनाव में घर परिवार के सभी मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का सदुपयोग करने का आह्वान किया तथा इसे नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए अन्य बंधुओं को मतदान के लिए जागरूक कर मतदान करवाने में रचनात्मक भूमिका निभाने प्रति बोध करवाया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा सम्पादित हुयी। 


ये प्रेष विज्ञप्ति सर्व साधारण की जानकारी हेतु जन सम्पर्क अधिकारी राजेश सोनी द्वारा जारी की गई। 





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें