असम विधानसभा चुनाव 2026: एआईयूडीएफ प्रमुख अजमल ने किया मतदान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम विधानसभा चुनाव 2026: एआईयूडीएफ प्रमुख अजमल ने किया मतदान



रमेश मुन्दड़ा 


होजाई, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के सुप्रीमो एवं होजाई जिले के बिनाकांडी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने आज डंकी गांव स्थित एम.ई स्कूल में मतदान किया। मतदान के बाद स्थानीय संवाददाताओं से बातचीत में अजमल ने  एआईयूडीएफ की असम में 29 सीटों में से 25 पर जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि असम की जनता विकास के लिए शिक्षा के लिए उन्नत साइंस व टेक्नोलॉजी के लिए रोजगार के लिए एआईयूडीएफ को लेकर आए। उन्होंने आगे कांग्रेस व उसके साथ गठबंधन की सभी पार्टियों की आलोचना की और कहा कि यह गठबंधन इस चुनाव में सफल नहीं हो पाएगा और बुरी तरह हारेगा। उन्होंने आगे  कहा कि तीनों गोगोई भाई किसी भी सूरत में नहीं जीतेंगे उल्लेखयोग्य है, एआईयूडीएफ इस बार 126 विधानसभा सीटों में से 29 विधानसभा सीटों से अपने उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाई है। वही, 2021 के विधानसभा चुनाव में एआईयूडीएफ ने 126 विधानसभा सीटों में से 16 पर अपनी जीत दर्ज कराई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें