गुवाहाटी, व्यवसाययों की अग्रणी संस्था कामरूप चेंबर ऑफ कॉमर्स (केसीसी) ने मंगलवार को अपने पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके तथा भाजपा से मध्य गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी विजय गुप्ता का स्वागत अभिनंदन किया। अपने चुनावी प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को श्री गुप्ता कामरूप चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय पहुंचे, जहां केसीसी के अध्यक्ष महावीर जैन ने उनका फूलाम गमछा भेटकर स्वागत अभिनंदन किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष कैलाश काबरा, बसंत सुराणा, भूषण जैन, 16 नंबर वार्ड के पार्षद प्रमोद स्वामी सहित चेंबर के कई सदस्य एवं व्यवसाय गण मौजूद थे। इस दौरान श्री गुप्ता ने सभी व्यवसाय वर्ग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व की भाती उनके सहयोग एवं समर्थन से उन्हें आगे भी मिलेगा। इस मौके पर चेंबर की ओर से सभी व्यवसायियों से आग्रह किया गया कि वह सभी लोग 9 अप्रैल को राज्य एवं राष्ट्रीय हित में अपने-अपने घरों से निकलकर आए और 100% मतदान करें।
!->
Home
Unlabelled
विजय गुप्ता का केसीसी ने किया अभिनंदन
विजय गुप्ता का केसीसी ने किया अभिनंदन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें