होजाई में प्रचार का अंतिम दिन: कांग्रेस-बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई में प्रचार का अंतिम दिन: कांग्रेस-बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन

 


रमेश मुन्दड़ा 

होजाई: असम विधानसभा चुनाव के दो दिन शेष रहते होजाई में कांग्रेस और बीजेपी ने अंतिम प्रचार के दिन विशाल बाइक रैलियों से चुनावी माहौल को गरमा दिया। निर्वाचन नियम के अनुसार प्रचार आज सायं पांच बजे समाप्त हो गया। 


कांग्रेस की समर्थित उम्मीदवार झिल्ली चौधरी ने सुबह से शहर की गलियों से शुरू कर गांव-गांव तक विशाल बाइक रैली निकालकर अपनी ताकत दिखाई। वहीं, बीजेपी उम्मीदवार शिलादित्य देव ने कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर दो बजे होजाई के मैंन रोड स्थित स्वामी विवेकानंद क्रीडांगन से प्रारंभ होकर शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक भव्य बाइक रैली आयोजित की, जिसमें जिला अध्यक्ष दिलीप धर साथ थे। दोनों दलों ने अंतिम क्षणों में वोटरों का मन जीतने की पूरी कोशिश की। नौ अप्रैल को होने वाले मतदान के परिणाम चार मई को घोषित होंगे, तब तक यह तय होगा कि कौन सा दल कितने प्रतिशत वोट हासिल कर विजयी होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में बीजेपी उम्मीदवार शिलादित्य देव की लोकप्रियता और अपेक्षाएं अधिक दिखीं, जबकि कांग्रेस की झिल्ली चौधरी ने प्रचार में कहीं पीछे नहीं हटी। वोटरों के बीच दोनों की बराबरी की टक्कर है। अब मतगणना के पश्चात ही पता चलेगा कि ताज किसके सर सजेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें